{"_id":"5961db934f1c1bf1578b4697","slug":"kerosene-blown-up-when-the-demand-for-dowry-is-not-met-trying-to-burn-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला पर उड़ेला केरोसिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला पर उड़ेला केरोसिन
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 09 Jul 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
महिला ने शिकायत दर्द कराई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला पर केरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की। पीड़िता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट के अहमदनगर निवासी आयशा की शादी साजिद निवासी हापुड़ के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज में पांच लाख की मांग कर रहे थे। ससुराल वाले लिसाड़ीगेट के हुमायूनगर में रह रहे हैं। महिला का आरोप है कि शनिवार सुबह वह मायके में थी, उसका पति उसे हुमायूनगर ले गये। वहां पर पति ने केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश की। इस बीच शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पति से केरोसिन की बोतल छीनी। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे पीटा और गला घोंटकर मारने की कोशिश की। सूचना पर जब तक यूपी 100 की गाड़ी पहुंचती उससे पहले ही पीड़िता थाने पहुंच गई। महिला का आरोप है कि उसका जेठ दिल्ली पुलिस में है जो आए दिन धमकी देता है। पति, जेठ, देवर, सास और ससुर के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ कोतवाली रणविजय सिंह का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/