फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kept stealing in homes by keeping a fast on Monday, police arrested seven accused

सोमवार के दिन भोलेनाथ का व्रत रखकर देते थे वारदात को अंजाम

Fri, 14 Jul 2017 02:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 14 Jul 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
Kept stealing in homes by keeping a fast on Monday, police arrested seven accused
पुलिस ने सात आरोपियों को दबोचा

पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का फंड़ाभोड़ किया है जो सोमवार को व्रत रखकर लूट व घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने सात आरोपियों को दबोचा है और इनके पास सोने, चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने चोरी और लूट करने वाले सात शातिर बदमाश गिरफ्तार किए हैं। ये बदमाश अक्सर सोमवार को ही घरों में लूट और चोरी की वारदात करते थे। इनके कब्जे से पुलिस ने एलईडी, लैपटॉप, कंप्यूटर, तीन मोबाइल फोन, सोने, चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि सीओ दौराला बीएस वीर कुमार और पल्लवपुरम इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने मुखबिर की सूचना पर भूपेंद्र, अंकित, अनुज, आशीष, लोकेश, राजू और निखिल निवासी सोफीपुर पल्लवपुरम को गिरफ्तार किया है। यह गैंग घरों में लूट और चोरियों की वारदात करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी के अनुसार शातिर बदमाश भूपेंद्र इस गैंग का सरगना है। वह अक्सर सोमवार को वारदात करता था। इस बारे में भूपेंद्र ने पूछताछ में बताया कि सोमवार को वह भगवान शंकर की पूजा करता है, ताकि वारदात के दौरान वह पकड़ा न जाए। भूपेंद्र के अलावा अन्य आरोपी अधिकांश सोमवार को भगवान शंकर जी पूजा करने के बाद ही घरों में लूट या चोरी करने के लिए निकलते थे। एसपी सिटी के अनुसार इन बदमाशों का सभी जिलों में रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

लूट 12 लाख की, बरामद 55 हजार

Kept stealing in homes by keeping a fast on Monday, police arrested seven accused
आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच और फलावदा पुलिस ने डेढ़ माह पहले हुई सहकारी समिति बीज एवं खाद्य भंडार में लूट का खुलासा कर दिया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सिर्फ 55 हजार रुपये बरामद किये है। जबकि 12 लाख रुपये की लूट हुई थी। वहीं पांच बदमाश अभी फरार हैं।

एसपी देहात राजेश कुमार व एसपी क्राइम शिवकुमार यादव ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर लूट का खुलासा किया। पकड़े गए तीनों आरोपी अनुज कुमार उर्फ चीकू पुत्र युद्धवेंद्र सिंह निवासी चिंदौड़ी गांव इंचौली, जगमोहन उर्फ मोहन निवासी भटगांव सदर सोनीपत हरियाणा व सुल्तान निवासी गुलजारी इब्राहिम खत्ता रोड ब्रह्मपुरी हैं। एसपी देहात ने बताया कि एक जून को फलावदा के महलका गांव में सहकारी समिति बीज एवं खाद्य भंडार में बदमाशों ने एमडी और कैशियर को बंधक बनाकर 12 लाख रुपये लूटे थे। क्राइम ब्रांच प्रभारी संजीव यादव व उनकी टीम और फलावदा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों को फलावदा से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी लूट का प्लान बना रहे थे। आरोपियों से लूट के 55 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में सरताज निवासी ब्रह्मपुरी, कल्लू, शनि निवासी पावली खुर्द कंकरखेड़ा, जानू उर्फ जान मोहम्मद निवासी दोघट बागपत और सुनील मास्टर निवासी मुजफ्फरनगर भी शामिल थे।

लूट के पैसे से की शादी

Kept stealing in homes by keeping a fast on Monday, police arrested seven accused
पकड़े गए तीन आरोपी

एसपी क्राइम शिवकुमार यादव का कहना कि इस वारदात में शामिल आरोपी अनुज उर्फ चीकू ने लूट के पैसे से शादी रचाई है। एक जून को लूट की वारदात की और चार जून को अनुज ने शादी की। अनुज इंटर पास है। आरोपी सुल्तान ने इसी पैसे से ईद मनाई। आरोपी जगमोहन बीए और सुल्तान नौवीं पास है।

राहुल खट्टा गैंग से जुड़े थे बदमाश 
इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी जगमोहन, कल्लू व शनि राहुल खट्टा गैंग से जुड़े थे। तीनों ने राहुल खट्टा के करीबी कुख्यात बिन्ते के साथ कई आपराधिक वारदात की थीं। बिन्ते राहुल के साथ एनकाउंटर में मारा गया था। इस गैंग का लीडर जानू उर्फ जान मोहम्मद बताया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed