फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kawad yatra 2019: shiv bhakt started going to haridwar

कांवड़ियों की सुरक्षा करने पहुंचे एटीएस के जवान, पुलिस हेलीकॉप्टर से करेगी शिवभक्तों की निगरानी

Sat, 20 Jul 2019 04:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Jul 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
Kawad yatra 2019: shiv bhakt started going to haridwar
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ यात्रा में आतंकी इनपुट को चलते एटीएस को उतारा गया है। शुक्रवार को स्नैप राइफल से लैंस एटीएस के 40 जवानों की टोली मेरठ पहुंच गई। शनिवार को इन्हें कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात किया गया। वहीं, पुलिस को 25 से 30 जुलाई तक हेलीकाप्टर से भी कांवड़ियों की निगरानी करने की अनुमति मिल गई है। 

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांवड़ियों का आवागमन बढ़ गया है। हरिद्वार से भी कांवड़ियों की टोली निकलनी शुरू हो गई हैं। वहीं कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन इंतजाम करने में जुटा है। एटीएस के 40 जवानों की टोली मेरठ पुलिस लाइन में पहुंची है। जो कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर 24 घंटे अलर्ट रहेंगे।

विज्ञापन

 

कांवड़ यात्रा मार्ग पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी भ्रमण करते रहेंगे। पुलिस की दो टीमें अलग से बनाई हैं, जो हर छोटी बड़ी घटना की मानीटरिंग करेंगी। कांवड़ यात्रा में आतंकी इनपुट को देखते हुए फोर्स लगाई गई है। एटीएस के जवानों का मूवमेंट संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में ज्यादा रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kawad yatra 2019: shiv bhakt started going to haridwar
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त 
एसएसपी के मुताबिक मेरठ पुलिस 25 से 30 जुलाई तक हेलीकाप्टर से निगरानी करेगी। हेलीकाप्टर मिलने की अनुमति मिल गई है। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी जाएगी। इस बार कांवड़ यात्रा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। एडीजी जोन, आईजी, डीएम, एसएसपी हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसाएंगे। इसके अलावा कांवड़ यात्रा मार्ग पर पुलिस ड्रोन से दिन में निगरानी करेगी।

जिले में 2800 पुलिसकर्मी करेंगे कांवड़ यात्रा की सुरक्षा 
कांवड़ यात्रा में पूरे जिले में 2800 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें स्थानीय पुलिस के अलावा पीएसी और आरएएफ भी तैनात रहेगी। जबकि जैसे ही कांवड़ियों की भीड़ बढ़ेगी तो लखनऊ से एटीएस की दो टीमें भी पहुंचेंगी।

एसएसपी अजय साहनी ने सभी एडिशनल एसपी, सीओ और थानेदारों के साथ बैठक की। एसएसपी ने कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े निर्देश दिए कि पुलिस यातायात और सुरक्षा में विशेष सावधानी बरतें। रूट डायवर्जन, वनवे व्यवस्था और हाईवे पर कांवड़ियों को लेकर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। 

कांवड़ यात्रा में दो कंपनी आरएएफ, पीएसी, आरआरएफ समेत 2800 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले को 24 जोन और 61 सेक्टर में बांटा गया है। जिसमें सेक्टर में दो इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबल की ड्यूटी निर्धारित की गई है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर लाइटें लगने के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि शहर क्षेत्र को 14 जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में सीओ और एडिशनल एसपी के मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। सभी संवदेनशील क्षेत्रों में रात में भी पीएसी रहेगी। प्रत्येक सीओ अपने अपने सर्किल में लगातार फ्लैग मार्च निकालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed