फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   KATHUA gang rape and murder case: main accused's landlord claimed this

कठुआ गैंगरेप-हत्या केस: मुख्य आरोपी के मकान मालिक ने किया ये दावा

Tue, 17 Apr 2018 08:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 17 Apr 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
KATHUA gang rape and murder case: main accused's landlord claimed this
इसी मकान में रहता था मुख्य आरोपी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या के आरोपी विशाल जंगोत्रा को परीक्षाएं खत्म होने पर उसकी मां ने मीरापुर में ही रुकने को कहा था। विशाल ने अपने मकान मालिक को बताया था कि मां ने फोन पर बताया है कि कठुआ के एक गांव में परिवार के साथ जमीन विवाद हो गया है, जिसमें उसका भी नाम आया है। मकान मालिक का दावा है कि विशाल ने खुद सभी परीक्षाएं मुजफ्फरनगर के खतौली में दी है। मकान मालिक का यह भी दावा है कि 13 व 14 जनवरी को भी विशाल मीरापुर था और अपने कमरे में परीक्षा की तैयारी कर रहा था।        

विज्ञापन


मीरापुर के आकांक्षा डिग्री कॉलेज के बीएससी (एजी) प्रथम वर्ष के छात्र जम्मू-कश्मीर के जिला कठुआ के गांव निवासी विशाल जंगोत्रा के साथ चचेरे भाई सचिन शर्मा, पंजाब का नीरज शर्मा व बड़ौत निवासी छात्र साहिल शर्मा ने पांच माह पूर्व मीरापुर की पंजाबी कालोनी में किराए पर दो कमरे लिए थे। मकान मालिक ने बताया कि विशाल व उसका चचेरा भाई सचिन शर्मा एक कमरे में साथ रहते थे। दूसरे कमरे में नीरज शर्मा व साहिल शर्मा रहने लगे थे। इन चारों दोस्तों ने खतौली के केके जैन डिग्री कॉलेज में 10 जनवरी, 12, 15, 17, 19, 24, 27, 29 व 30 जनवरी को परीक्षाएं दीं। इस बीच कठुआ के एक गांव में 10 जनवरी को बच्ची गायब हुई थी। 17 जनवरी को उसका शव मिला था। 17 मार्च को मीरापुर की पंजाबी कॉलोनी से जम्मू की एसआईटी टीम ने छात्र विशाल को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि जिस दिन बच्ची गायब हुई उस दिन 10 जनवरी को आरोपी विशाल की परीक्षा थी। मकान मालिक ने बताया कि परीक्षाएं खत्म होने पर तीनों दोस्त अपने घर चले गए थे। विशाल मीरापुर में ही कमरे पर रुक गया था। मकान मालिक ने बताया कि उसने विशाल से घर नहीं जाने के बारे में पूछा तो, उसने बताया था कि उसकी मां ने फोन करके बताया है कि गांव में उनके परिवार का जमीन को लेकर विवाद हो गया है, जिसमें उसका नाम आ रहा है। इसलिए वह मीरापुर में ही रुककर अपनी पढ़ाई करता रहे। विशाल ने यह नहीं बताया था कि मामला गांव में गैंगरेप व हत्या से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : उन्नाव जैसा एक और मामला, महिला ने सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा, पढ़कर पैरों तले खिसक गई जमीन

KATHUA gang rape and murder case: main accused's landlord claimed this
फाइल फोटो

मकान मालिक ने बताया कि विशाल ने ही परीक्षाएं दी हैं। विशाल 13 व 14 जनवरी को कमरे पर ही था और परीक्षा की तैयारी कर रहा था। हालांकि जम्मू की क्राइम ब्रांच ने अपनी चार्जशीट में विशाल को आरोपी करार दिया है। जम्मू बार एसोसिएशन द्वार चार्जशीट पर सवालिया निशान उठाए गए, जिसकी जांच पड़ताल को एसआईटी टीम को लगाया गया है। एसआईटी टीम ने आरोपी विशाल के साथ तीनों दोस्तों की यूनिवर्सिटी से रिकार्ड तलब किया और खतौली कालेज से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच को डीबीआर अपने साथ ले गई। एसआईटी टीम के जांच करने पर ही हकीकत का पता चल सकेगा।       

आरोपी के साथ उसका बैग भी ले गई थी टीम
मीरापुर की पंजाबी कालोनी में जम्मू की एसआईटी टीम ने 17 मार्च को कमरे में छापा मारकर विशाल को गिरफ्तार किया था। टीम उस वक्त आरोपी के साथ उसके कमरे में मौजूद बैग भी साथ ले गई थी, जिस बैग में उसकी किताबें, कपड़े व जरूरी कागजात बताए गए हैं। बाकी दोस्त अपने बैग अपने साथ घर ले गए थे। इसलिए टीम को दोस्तों के बैग नहीं मिल सके थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed