फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kashmiri students sloganeering Pakistan Zindabad and India Mudabad

मेरठ में कश्मीरी छात्रों ने कॉलेज में लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद और भारत मुर्दाबाद के नारे

Wed, 21 Jun 2017 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 21 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri students sloganeering Pakistan Zindabad and India Mudabad
कालका डेंटल कॉलेज में हंगामा

इन कश्मीरी छात्रों ने पहले तो पाकिस्तान की जीत के जश्न में पार्टी की, फिर उसके बाद भारत मुर्दाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। जब इतने पर मन नहीं भरा तो सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पोस्ट डालने शुरू कर दिये। जानें फिर क्या हुआ।

विज्ञापन



मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र स्थित कालका डेंटल कॉलेज में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चैंपियन ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए फाइनल मैच के बाद पाकिस्तान की जीत पर इस कॉलेज में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों ने जश्न मनाया। उन्होंने भारत मुर्दाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी खुशियां व्यक्त की है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी में मिली हार के बाद कालका डेंटल कॉलेज के जम्मू-कश्मीर के छात्रों ने भारत विरोधी नारे लगाए थे। इस बात को लेकर अन्य छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से शिकायत की, लेकिन उनपर कोई कार्रवाई न होने पर छात्रों में रोष व्याप्त हो गया। बुधवार को छात्रों की सूचना पर विहिप के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और हंगामा करते हुए आरोपी छात्रों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने व जम्मू-कश्मीर छात्रों को बर्खास्त करने की मांग की और तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई की जाएगी: प्रधानाचार्य

Kashmiri students sloganeering Pakistan Zindabad and India Mudabad
छात्र से पूछताछ करती पुलिस

कालका डेंटल कॉलेज में जम्मू-कश्मीर के लगभग सौ छात्र बीडीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। 18तारीख को हुए भारत-पाकिस्तान के फाइनल में भारत को मिली हार के बाद कश्मीरी छात्रों ने भारत विरोधी नारे लगाए थे। सूचना पर बुधवार को विहिप के बलराज डूंगर, गोपाल शर्मा दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ कॉलेज पहुंचे और भारत विरोधी नारे लगाने वाले जम्मू-कश्मीर के छात्रों पर कॉलेज प्रशासन द्वारा कार्रवाई न करने पर हंगामा खड़ा कर दिया। साथ ही कश्मीरी छात्रों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराकर व उन्हे बर्खास्त करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्रवृत्ति के कारण आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा। कॉलेज के अन्य लोगों ने बताया कि कश्मीरी छात्रों ने सोशल साइट फेसबुक व इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान समर्थित व भारत विरोधी आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की। अन्य छात्रों ने कश्मीरी छात्रों के द्वारा की पोस्ट की फोटो कापी भी वीएचपी और कॉलेज प्रशासन को दिखाई। हंगामे की सूचना पर सीओ धर्मेंद्र चौहान व थाना पुलिस पहुंची, यहां कॉलेज परिसर में विहिप कार्यकर्ताओं को रोकने पर पुलिस व विहिप कार्यकर्ताओं में भी तीखी झड़प हुई। इसके बाद विहिप की ओर से कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई न करने पर तहरीर दी गई और छात्रों ने जम्मू-कश्मीर के छात्रों के खिलाफ देशद्रोह की तहरीर दी।

कार्रवाई की जाएगी: प्रधानाचार्य
प्रधानाचार्य डॉ0 सुमित मल्हौत्रा ने कहा कि जांच कर आरोपी कश्मीरी छात्रों को कॉलेज से बर्खास्त किया जाएगा।

पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंजा कॉलेज

Kashmiri students sloganeering Pakistan Zindabad and India Mudabad
हंगामा करते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता

मेरठ परतापुर बाईपास स्थित कालका डेंटल कॉलेज में कश्मीरी छात्रों द्वारा भारत की हार पर भारत विरोधी नारे लगाने और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने से क्षुब्ध विहिप कार्यकर्ताओं व कालेज के छात्रों ने हंगामे के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। कहा कि ऐसे देशद्रोही छात्रों को भारत में नहीं रहने दिया जाएगा। विहिप के बलराज डूंगर का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के छात्र किसी षडयंत्र के खिलाफ यहां एडमिशन लेते हैं और धार्मिक मामलों को भड़काते हैं। भारत की हार पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना देशहित में नहीं है। जिन छात्रों ने नारे लगाते हुए वीडियो वायरल किया है उनके खिलाफ कॉलेज प्रशासन तत्काल कार्रवाई कर उन्हें कॉलेज से बर्खास्त करें। 

सीओ धर्मेंद्र चौहान ने विहिप कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि भारत विरोधी नारे लगाने व आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले छात्र पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को पूरा कालका डेंटल कॉलेज पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से दहल गया। जिसके बाद हंगामे को देख कुछ कश्मीरी छात्र घबराकर कैंपस के पीछे के गेट से पलायन करना शुरू कर दिया।    

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed