{"_id":"57c1f40f4f1c1b602fd4fc06","slug":"kashmeer-ke-maamla","type":"story","status":"publish","title_hn":" कश्मीर मामले में अब सख्ती जरूरी : डा. सत्यपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर मामले में अब सख्ती जरूरी : डा. सत्यपाल सिंह
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sun, 28 Aug 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता मेंं बोलते सत्यपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत से भाजपा सांसद और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि कश्मीर में बढ़ रही अलगाववादियों की हरकतों पर अब संवाद के साथ सख्ती की ज्यादा जरूरत है। लगातार वार्ता हमारी कमजोरी दर्शाती है। क्योंकि मेरा मत है कि दुष्ट के साथ दुष्टता का व्यवहार होना चाहिए।
शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि भारत की विदेश नीति लगातार मजबूत हो रही है। हमारी नीति और नियत दोनों साफ हैं, लेकिन पाकिस्तान के साथ अब वार्ता करना ठीक नहीं है। क्योंकि वहां प्रधानमंत्री नवाज शरीफ कमजोर हैं। कमजोर तंत्र से बात करने का कोई फायदा नहीं है।
सस्ती शिक्षा और स्वास्थ्य पर हुए सवालों पर डा. सत्यपाल ने कहा कि देश के हालात आज भी ऐसे हैं कि मात्र 17 प्रतिशत बच्चे ही कालेज जा पाते हैं। देश में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तभी होगी, जब बड़े अधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के बच्चे भी सरकारी स्कूलों में पढ़ेंगे। वहीं आईआईटी और मेडिकल संस्थानों में हम फीस वृद्धि का विरोध करते हैं। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, सतेंद्र भराला, महामंत्री हरीश चौधरी, संदीप प्रधान, आलोक सिसौदिया, इंद्रपाल बजरंगी, पंकज भराला, जितेंद्र बिल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस ने लिखवाया आजादी का प्रायोजित इतिहास
डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार बनी और उसने प्रायोजित इतिहासकारों के माध्यम से ऐसा इतिहास लिखवाया कि हजारों शहीद और स्वाधीनता सेनानी गुमनाम हो गए। इन इतिहासकारों ने सिर्फ एक ही परिवार का गुणगान किया। लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं कि स्कूलों और कालेजों में इन गुमनाम शहीदों को पढ़ाया जाये और इनके बारे में जानकारी दी जाये। सिलेबस में इन्हें शामिल कराने की मांग उठायी गई है।
यूपी में कानून-व्यवस्था चौपट
भाजपा सांसद ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। आम आदमी की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं होती है। रंगदारी, हत्या, लूट, डकैती के साथ महिलाओं के साथ अपराध लगातार बढ़ा है। यही कारण है कि नोएडा को छोड़ दें, तो पूरे यूपी में कहीं भी एफडीआई नहीं हुआ है। इनवेस्टर यहां विदेशी धन निवेश करने को तैयार नहीं हैं। इसलिए अब यूपी में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी।