फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kartik from Meerut won the silver medal in the high jump.

Meerut News: ऊंची कूद में मेरठ के कार्तिक ने रजत पदक जीता

Wed, 16 Sep 2026 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Kartik from Meerut won the silver medal in the high jump.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। देहरादून में चल रही 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बुधवार को भी मेरठ के कार्तिक ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ऊंची कूद में रजत पदक प्राप्त कर मेरठ का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 सितंबर तक किया जा रहा है। मंगलवार को मेरठ के खिलाड़ियों ने चार पदक जीते थे। इसमें वैभव ने 400 मीटर में रजत पदक, सागर ने 100 मीटर में स्वर्ण पदक, मुस्कान ने 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य और राशि ने 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। बुधवार को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने वाले कार्तिक सैनी ने ऊंची कूद में रजत पदक जीता। उन्होंने अंडर-20 वर्ग में प्रतिभाग करते हुए 1.99 मीटर ऊंची कूद लगाई और दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव और कोच गौरव त्यागी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। गौरव ने बताया कि कार्तिक पिछले कई वर्ष से यहां स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहा है। वह कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर मेरठ का नाम रोशन कर चुका है। उन्होंने बताया कि मेरठ में एथलेटिक्स में लगातार खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्तमान में भी 400 से अधिक एथलीट यहां तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed