फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kari suraksha me augarnaath mandir

कड़ी सुरक्षा में औघड़नाथ मंदिर, 12 सेक्टरों में निगरानी 

Thu, 09 Aug 2018 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
kari suraksha me augarnaath mandir
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
श्रावण मास की शिवरात्रि पर आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा औघड़नाथ मंदिर की कड़ी निगरानी के लिए मंदिर परिसर और आसपास कांवड़ मेला क्षेत्र को 12 सेक्टरों में बांटा गया है। करीब 1300 जवानों पर सुरक्षा का भार है तो कैंट इलाके में सेना की पांच और आरएएफ की दो क्यूआरटी मूवमेंट पर हैं। 
विज्ञापन

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि बाबा औघड़नाथ मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को 12 सेक्टरों में बांटकर ड्यूटी लगाई गई है। इनमें तीन एडिशनल एसपी, छह सीओ, 10 थाना प्रभारी/इंस्पेक्टर, 50 दरोगा, 250 सिपाही, एक कंपनी आरएएफ, एक कंपनी एसएसबी मंदिर परिसर और आसपास लगाई जाएगी। जबकि एक कंपनी आरआरएफ और स्थानीय पुलिस के 500 जवान एक किमी के दायरे में अलग से तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन


ड्रोन से मेला क्षेत्र पर नजर
ड्रोन कैमरे से मंदिर परिसर के आसपास नजर रखी जा रही है। मंदिर परिसर में ही मेला कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिससे मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को जोड़ा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग से व्यवस्था
एसपी सिटी के अनुसार 200 पुलिसकर्मियों की कांवड़ियों के वेश में अलग-अलग टीमें लगाई गईं हैं। फायर ब्रिगेड के छह टैंकर रहेंगे। घुड़सवार पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता अलग से तैनात है। वहीं आरएएफ की एक कंपनी रिजर्व रखी गई है। आरएएफ की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया ने बताया कि मंदिर परिसर और बाहरी प्वाइंट पर आरएएफ तैनात है। आसपास के क्षेत्र के लिए आरएएफ की दो क्यूआरटी मूवमेंट पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed