फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Karan Kaushik's clothes, slippers and purse missing from Civil Lines police station

Meerut News: सिविल लाइन थाने से करन कौशिक के कपड़े, चप्पल और पर्स गायब

Sun, 22 Mar 2026 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Karan Kaushik's clothes, slippers and purse missing from Civil Lines police station
मेरठ। सुभाष नगर के चर्चित करन कौशिक हत्याकांड में उनके पिता राकेश कौशिक ने सिविल लाइन पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि थाने के मालखाने से उनके बेटे के कपड़े, चप्पल और पर्स गायब हो गए हैं। राकेश कौशिक ने आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपियों की मदद कर रही है और सबूत मिटाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने इस संबंध में कोर्ट में भी प्रार्थना पत्र दिया है। पिता राकेश कौशिक की मांग है कि आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, तभी करन कौशिक की आत्मा को असली शांति मिलेगी। दूसरे संप्रदाय के लोगों द्वारा करन कौशिक की हत्या 11 सितंबर 2013 को फावड़े से काटकर की गई थी।
विज्ञापन

यह घटना सुभाष नगर गली नंबर एक में हुई थी। हत्या के बाद उनके शव को एक कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। बाद में पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया था। सिविल लाइन पुलिस ने तीन आरोपियों, सलमान (लंगड़ा), ताज मोहम्मद उर्फ (सोनी) और सुहेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हत्याकांड में अब तक कोर्ट में 400 से ज्यादा तारीखें लग चुकी हैं। राकेश कौशिक का आरोप है कि आरोपियों को लाभ पहुंचाने के लिए पुलिस ऐसा कर रही है। पिता ने पुलिस पर सबूत मिटाने का भी गंभीर आरोप लगाया है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed