फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kapsad's daughter Kavya became Miss Supremacy India

कपसाड़ की बेटी काव्या बनीं मिस सुप्रेमेसी इंडिया

Tue, 02 Sep 2025 08:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Kapsad's daughter Kavya became Miss Supremacy India
सरधना। गांव कपसाड़ की बेटी काव्या भाटी ने राष्ट्रीय स्तर पर मिस सुप्रेमेसी इंडिया 2025 फर्स्ट प
सरधना। क्षेत्र के गांव कपसाड़ की बेटी काव्या भाटी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराते हुए मिस सुप्रेमेसी इंडिया 2025 फर्स्ट प्रिंसेस का खिताब अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता 31 अगस्त को हयात रीजेंसी, चंडीगढ़ में आयोजित सुप्रेमेसी पैजेंट्स के ग्रैंड फिनाले में संपन्न हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन सुप्रेमेसी टैलेंट्स के बैनर तले संस्थापक अशीमा शर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में देशभर के 35 प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, प्रतिभा और सांस्कृतिक विविधता का मंच पर प्रदर्शन किया। इस वर्ष की थीम जागरूकता, संस्कृति, पर्यटन रही। समारोह में बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर डॉ. विनोद गंधर्व उपस्थित रहे। काव्या की मां छवि भाटी ने कहा कि यह जीत सिर्फ एक ताज नहीं, एक जिम्मेदारी है। इस मंच का उपयोग युवाओं को प्रेरित करने, सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने और भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंचों पर प्रस्तुत करने के लिए करेगी। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि काव्या भाटी आत्मविश्वास, विशिष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक बनकर उभरी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने खुद को एक सच्चा रोल मॉडल साबित किया है। काव्या की इस उपलब्धि पर गांव कपसाड़ और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। परिजनों और शिक्षकों ने इसे मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास की जीत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed