फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kapsad scandal: Paras in jail says, "I am a minor... please help me."

कपसाड़ कांड : जेल में पारस बोला- नाबालिग हूं...मेरी मदद कीजिए

Tue, 13 Jan 2026 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Kapsad scandal: Paras in jail says, "I am a minor... please help me."
मेरठ। कपसाड़ गांव में मां सुनीता की हत्या कर बेटी रूबी का अपहरण करने के मामले में जेल में आरोपी पारस सोम की रविवार को पहली रात बीती। सोमवार सुबह वरिष्ठ जेल अधीक्षक डाॅ. वीरेश राज शर्मा से पारस ने खुद के नाबालिग होने की बात कहते हुए मदद की गुहार लगाई। इस पर अधीक्षक ने कहा कि इसमें जेल प्रशासन कोई मदद नहीं कर सकता है। इसके लिए अपने वकील के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी बंदी को कहां रखा जाएगा, यह कोर्ट तय करती है। यह कानूनी पहलू है। सोमवार को कोई भी पारस से मिलने के लिए जेल में नहीं पहुंचा। यदि कोई आता है तो नियम अनुसार मिलाई कराई जाएगी। इससे पहले रविवार शाम रूबी के कोर्ट में बयान दर्ज हुए और इसके बाद अपहरण व हत्या के आरोपी पारस सोम को ड्यूटी जज सावन कुमार के सामने पेश कर 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में चौधरी चरण सिंह जिला कारागार भेज दिया था। जेल में पारस को पहले दस दिन मुलाहिजा बैरक में रखा जाएगा। मुलाहिजा बैरक में फिलहाल 67 बंदी हैं।
विज्ञापन

बताया गया है कि पारस जेल में दाखिल हुआ तो गुमसुम था। जेल के बंदी खाना खा चुके थे इसलिए जो बचा हुआ खाना था वही पारस को दिया गया। सोमवार सुबह सात बजे नंबरदार ने बैरक में पहुंचकर पारस को जगाया। सुबह हर बंदी की तरह नाश्ते में गुड़, रोटी और चाय का नाश्ता दिया गया। दोपहर को लंच में मूली की सब्जी, अरहर की दाल और रोटी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed