{"_id":"687161baf5a5c749b304ae5f","slug":"kanwariyas-will-be-able-to-get-information-about-camps-and-routes-through-mobile-application-and-bar-code-meerut-news-c-26-1-sal1002-145469-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल एप्लीकेशन और बार कोड से भी शिविर, रूट की जानकारी हासिल कर सकेंगे कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल एप्लीकेशन और बार कोड से भी शिविर, रूट की जानकारी हासिल कर सकेंगे कांवड़िये
विज्ञापन
शामली जिले में रूट डायवर्ट का मानचित्र। स्रोत पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
कांवड़ यात्रा
: कांवड़ियों की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन तैयार करा रहा एप्लीकेशन
: शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे शिवभक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ ह। कांवड़ यात्रा मोबाइल एप्लीकेशन भी यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाएगा। पुलिस-प्रशासन एप्लीकेशन तैयार करा रहा है, जिसे जल्द ही प्ले स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकेगा।
दरअसल, कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता है। कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। हरिद्वार से जल लेकर शामली से होते हुए हरियाणा, दिल्ली को कांवड़िये जाने शुरू हो गए हैं।
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मोबाइल एप्लीकेशन और बार कोड तैयार कराए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से जहां शिवभक्तों को विभिन्न स्थानों को जाने वाले रूटों की जानकारी मिल सकेगी, वहीं कांवड़ शिविर, स्वास्थ्य शिविर, अस्पताल कितने दूरी पर है, उन्हें आसानी से जानकारी मिल जाएगी। एप्लीकेशन में शिकायत का ऑप्शन भी रहेगा। जिस पर शिकायत करते ही 15 से 20 मिनट के अंदर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
इसके लिए जिलेभर में 20 टीमाें को अलर्ट किया गया है। प्रयास रहेगा कि यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए।
- कांवडि़यों के वेश में रहेगी पुलिस
शामली। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए उच्च अधिकारी भी अलर्ट हैं। एसपी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से कांवड़ मार्गों पर कांवड़ियों के वेश में भी पुलिस तैनात रहेगी। जल भी साथ रहेगा, ताकि कांवड़ खंडित होने पर तुरंत कांविड़यों को जल्द उपलब्ध कराया जा सके।
- जीआरपी, आरपीएफ भी अलर्ट
शामली। जीआरपी और आरपीएफ को भी अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अलर्ट कर दिया है। शामली से दिल्ली रेलवे स्टेशन तक जीआरपी, आरपीएफ को तैनात किया गया है। प्रतिदिन अभियान भी चलाया जा रहा है।