{"_id":"64aebf9a7d3000f69f0bc625","slug":"kanwar-yatra-toll-free-due-to-increase-in-the-number-of-kanwariyas-toll-workers-deployed-for-protection-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra: कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर टोल फ्री किया, शिवभक्तों की सुरक्षा में तैनात किए गए टोलकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra: कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर टोल फ्री किया, शिवभक्तों की सुरक्षा में तैनात किए गए टोलकर्मी
Wed, 12 Jul 2023 08:46 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 12 Jul 2023 08:46 PM IST
सार
कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है। हरिद्वार से कांवड़ में जल लेकर कांवड़िया अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं। दिल्ली मेरठ हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या देखते हुए टोल फ्री कर दिया गया है। वहीं टोलकर्मियों को कांवड़ियों की देखभाल व सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन
kanwar yatra 2023
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दिल्ली मेरठ हाईवे पर हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। कांवड़ियों की संख्या में लगातार इजाफा होने पर बुधवार देर शाम टोल की सभी लाइनों को फ्री कर दिया गया है। इससे पहले मंगलवार को कांवड़ियों के लिए सात लाइन रिर्जव की गई थी।
टोल के महाप्रबंधक प्रदीप चौधरी ने बताया कि अभी तक कांवड़ियों के लिए सात लाइन रिर्जव की गई थी। बुधवार को हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ी। जिसके बाद टोल फ्री करने का निर्णय लिया गया। अब टोल की सभी लाइन फ्री कर दी गई है।
कांवड़ियों की सेवा के लिए टोलकर्मियों को लगाया गया है। साथ ही बूथों की सुरक्षा को लेकर भी बूथ पर टोलकर्मी तैनात किए गए है। टोल कर्मी टोल पर सफाई व्यवस्था से लेकर कांवड़ियों की सेवा में लगे रहेंगे। महाशिवरात्रि के बाद टोल को चलाया जायेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शिवभक्ति के अनोखे रंग: उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, पांव में घुंघरू और जुबां पर बम-बम भोले, अद्भुत हैं तस्वीरें
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर जयकारे लगाते हुए कांवड़िये मंजिल की तरफ बढ़ रहे हैं।