फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kanwar Yatra: officials have showered flowers on Kanwariyas from helicopters in Meerut and Baghpat

Kanwar Yatra: CM योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, जयकारों से गूंजा हाईवे, एक झलक पाने को बेताब रहे भोले

Fri, 14 Jul 2023 04:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Jul 2023 04:42 PM IST
सार

Kanwar Yatra 2023 : मेरठ में सीएम योगी ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। वहीं, पुष्प वर्षा होती देख कांवड़ियों में और ज्यादा उत्साह भर गया और उन्होंने जमकर भोले के जयकारे लगाए।

विज्ञापन
Kanwar Yatra: officials have showered flowers on Kanwariyas from helicopters in Meerut and Baghpat
सीएम योगी ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के बाद अचानक मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोड़कर कांवड़ियों का स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी ने अस्थाई स्टेज से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। वहीं, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। वहीं, अचानक सीएम योगी को अपने बीच देख कांवड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

विज्ञापन


बताया गया कि पुष्प वर्षा के दौरान पूरा हाईवे बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री के अचानक दौरे पर आने से पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। 

विज्ञापन

बता दें कि सीएम योगी का हेलीकॉप्टर केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम में उतरा। इसके बाद कार से सीएम योगी कांवड़ियों के बीच पहुंचे और उन्होंने पुष्प वर्षा की। इस दौरान कांवड़ियों ने योगी योगी के जमकर नारे लगाए।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सीएम योगी के आने से पहले ही मोदीपुरम में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के लिए दोनों तरफ से ट्रैफिक रोक दिया गया है। कांवड़ियों के सैलाब को काबू करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कांवड़िये सीएम योगी की एक झलक पाने को बेताब रहे।

विज्ञापन

सहारनपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद सीएम योगी और मंत्री स्वतंत्रदेव हेलीकॉप्टर से मेरठ पहुंचे थे।

शुक्रवार को इससे पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने मेरठ और बागपत में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की थी। इस दौरान कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे., आईजी नचिकेता झा ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की।

बताया गया कि अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर में सवार होकर बेगमपुल, सिवाया टोल प्लाजा, मटौर, सकौती, दादरी, खतौली, सलावा, नानू पुल, पूठखास, जानी, निवाड़ी मोहिउद्दीनपुर, परतापुर इंटरचेंज, कंकरखेड़ा फ्लाईओवर से होते हुए औघड़नाथ मंदिर के ऊपर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। 

इसके बाद बागपत पुलिस लाइन, रेलवे क्रासिंग, बरनावा पुलिस चौकी और गल्हैता के बाद पुरामहादेव मंदिर के ऊपर से भी कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते हेलीकॉप्टर और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की भी लगातार पुलिस मॉनिटरिंग कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: बाढ़ जैसे हालात: हस्तिनापुर में गंगा ने दिखाया रौद्र रूप, तटबंध क्षतिग्रस्त, 50 गांवों पर खतरा, सड़कें जलमग्न

बता दें कि पुरा महादेव मंदिर पर लगे श्रावणी मेले में कमिश्नर और आईजी ने कावंड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की है। हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होती देख कावंड़ियों ने भोले के जयकारे लगाए।

यह भी पढ़ें: UP में बाढ: बागपत में यमुना का तटबंध टूटा, बिजनौर में टापू पर फंसे भूखे-प्यासे लोग, हस्तिनापुर में चिंता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed