फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra: Modern Shravan Kumar reached Meerut with grandparents in Kanwar

Kanwar Yatra: कलयुग के श्रवण कुमार दादा-दादी को कांवड़ में लेकर पहुंचे मेरठ, दादी बोली- ऐसा पोता सबको मिले

Wed, 05 Jul 2023 11:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Jul 2023 11:48 AM IST
सार

कांवड़ यात्रा 2023 के रंग कांवड़ मार्ग पर नजर आने लगे हैं। गाजियाबाद के राहुल अपने दादा-दादी को कांवड़ में बिठाकर हरिद्वार से ला रहे हैं। वहीं, कलयुग के श्रवण कुमार मेरठ पहुंचे तो देखने वालों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन
Kanwar Yatra: Modern Shravan Kumar reached Meerut with grandparents in Kanwar
दादी और दादा के साथ राहुल सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। भक्ति के कई रंग दिख रहे हैं। गाजियाबाद निवासी कांवड़िया राहुल अपने बुजुर्ग दादा-दादी को तीर्थ के दर्शन कराकर श्रवण कुमार की तरह लौट रहा है। लोग उसके प्रयास की सराहना कर रहे हैं। 

विज्ञापन


माता-पिता की सेवा की बात की जाए तो आज भी श्रवण कुमार का नाम सबसे ऊपर आता है। श्रावण मास में अपने माता पिता को लेकर बहुत से लोग कांवड़ यात्रा करते हैं लेकिन, मंगलवार को गाजियाबाद के असालतपुर फरुखनगर निवासी राहुल सैनी अपने दादा-दादी को लेकर कांवड़ यात्रा करते दिखा। वह दादा धन्नो सैनी (85) व दादी बलबीरी (80) को साथ लेकर हरिद्वार से  कांवड़ लेने आया।

विज्ञापन

राहुल ने बताया कि उसकी इच्छा थी कि वह दादा-दादी संग कांवड़ यात्रा करे। श्रवण कुमार ने अपने माता-पिता को यात्रा कराई थी लेकिन, उसकी दादा-दादी को यात्रा कराने की इच्छा थी। राहुल ने बताया कि वह दिन में 10 किमी. की यात्रा करता है।  

राहुल सैनी ने बताया कि 20 जून को हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ में अपने दादा धन्नू औ दादी बलबीरी को लेकर पैदल यात्रा शुरू की थी। 16 जुलाई को महाशिवरात्रि पर अपने गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेगा। बुजुर्ग दादा-दादी से उसे बेहद प्यार है। उन्हें तीर्थ घुमाने के लिए लेकर गया था। वह बेहद खुश है। 


यह भी पढ़ें: Meerut: क्रिकेटर प्रवीण कुमार की गाड़ी को कैंटर ने मारी टक्कर, हादसे में बाल-बाल बची जान

विज्ञापन

राहुल ने बताया कि सहयोग के लिए पप्पू व हिमांशु साथ चल रहे हैं, जो कांवड़ उठाने में मदद करते हैं। कांवड़ उठाने के बाद वह अकेला ही चलता है। राहुल जैसे ही मेरठ में पहुंचा तो उसे देखने के लिए लोग जमा हो गए। उसके प्रयास की सराहना की।

यह भी पढ़ें:  Kawar Yatra 2023: बरखा ने किया सावन का स्वागत, जय भोले से गूंजने लगा कांवड़ मार्ग, आगे बढ़ रहे कांवड़िये
 
दादी बोली- ऐसा पोता सबको मिले
बुजुर्ग धन्नू और बलबीरी अपने पोते के द्वारा यात्रा कराए जाने से खुश हैं। उनका कहना है कि ईश्वर ऐसा पोता सबको दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed