फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra 2026: Bus Routes Diverted in Meerut, Fares Likely to Rise

Kanwar Yatra: बदलेंगे बसों के रूट, बढ़ेगा सफर व किराया, 29 जुलाई से 12 अगस्त तक निकलने से पहले जाने लें प्लान

Wed, 22 Jul 2026 11:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Jul 2026 11:05 AM IST
सार

मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान 29 जुलाई से 12 अगस्त तक रोडवेज बसों के रूट बदले जाएंगे। बसों का सफर लंबा होगा और दूरी के अनुसार किराया बढ़ सकता है। दिल्ली जाने वाली बसें हापुड़ होकर चलेंगी।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2026: Bus Routes Diverted in Meerut, Fares Likely to Rise
दिल्ली हाईवे से गुजरती कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान 29 जुलाई से 12 अगस्त तक मेरठ से दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान और प्रदेश के अन्य शहरों के लिए चलने वाली रोडवेज बसों का रूट डायवर्जन रहेगा। परिवहन निगम ने इसका रूट चार्ट तैयार कर लिया है। इसके अनुसार लोगों का न केवल सफर बढ़ेगा बल्कि बढ़ाया हुआ किराया भी देना होगा। बढ़ने वाली दूरी के अनुसार किराया बढ़ाने पर विचार चल रहा है। उम्मीद है पिछले साल की तरह ही किराया होगा।

विज्ञापन


तीनों रोडवेज डिपो से 800 से अधिक बसें दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड समेत यूपी के विभिन्न शहरों के लिए बसें चलती हैं। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त बसें चलेंगी। निगम अधिकारियाें के अनुसार निगम और अनुबंधित बसों के सभी चालक, परिचालक और मैकेनिकों को अवकाश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली रोड पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर भैंसाली और मेरठ डिपो से चलने वाली बसें गढ़ रोड स्थित सोहराबगेट डिपो से चलेंगी। यहां से यात्रियों को 24 घंटे बसें मिलेंगी। गढ़ रोड स्थित सोहराब गेट बस अड्डे से हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बस बिजनौर बैराज से नजीबाबाद के रास्ते से जाएंगी। इसी मार्ग से अन्य हल्के व भारी वाहन भी हरिद्वार जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: कैंटर टैंकर में घुसा, चालक और 11 महीने की बच्ची की मौत, मुंडन कराने जा रहा परिवार हादसे का शिकार

गंगा एक्सप्रेसवे होगा वरदान साबित
मेरठ से संभल, मुरादाबाद, बदायूं, बरेली, लखीमपुर, लखनऊ, गोरखपुर जाने वाले यात्रियों के लिए बस बार गंगा एक्सप्रेसवे वरदान साबित होगा। एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले लोगों को दूर-दूर तक जाम नहीं मिलेगा। प्रशासन ने गंगा एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों को प्रतिबंधित किया है। 

दिल्ली जाने वाली बसें हापुड़ होकर जाएंगी 
वर्तमान में दिल्ली, गाजियाबाद के लिए मेरठ भैंसाली और मेरठ डिपो से बसें चल रही हैं। कांवड़ियों की भीड़ के अनुरूप रोडवेज बसें तीन या चार अगस्त से सोहराबगेट डिपो से संचालित की जाएंगी। मेरठ दिल्ली जाने-आने वाली सभी बसें, मेरठ से हापुड़ के रास्ते होकर जाएंगी।

एनएच 58 से मिलेंगी बागपत, बड़ौत और शामली की बसें 
रूट डायवर्जन लागू होने के बाद बागपत, बड़ौत और शामली के लिए चलने वाली बसों का शहर में प्रवेश बंद हो जाएगा। यह बसें भैंसाली और मेरठ डिपो नहीं आएंगी।

श्रावण मास का रूट प्लान 29 से 12 अगस्त तक लागू रहेगा। इसके बाद भी श्रावण मास के अंतिम सोमवार तक कुछ मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। बढ़े किराए की सूची शीघ्र जारी होगी।  -दीपक चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम 

1242 संकेतक लगेंगे रेंज में 476 स्थानों पर 
मेरठ रेंज में मार्ग पर 476 स्थानों पर 1242 संकेत चिन्ह लगाए जाएंगे। इनके  जरिए कांवड़ मार्ग, पार्किंग, चिकित्सा केंद्र, पेयजल, शौचालय, पुलिस सहायता केंद्र, डायवर्जन और अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

डीआईजी कलनिधि नैथानी ने इसकी योजना तैयार की है। डीआईजी ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और वाहनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जनपदों में संकेत बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे कांवड़ियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी और यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहेगी।

रेंज में सबसे अधिक 425 संकेतांक बागपत में लगाए जाएंगे। मेरठ में 135 स्थानों पर 325, बुलंदशहर में 131 स्थानों पर 288 और हापुड़ में 110 स्थानों पर 204 संकेतांक लगाए जाएंगे। 

नियमों का उल्लंघन किया तो वाहन चालक जाएंगे जेल
कांवड़ यात्रा के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाई या फिर अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन किया तो जेल जाना पड़ेगा। परिवहन विभाग सड़क दुर्घटनाओं को लेकर सख्त हो गया है। 
 मंगलवार को आरटीओ अनीता सिंह ने अपने कार्यालय में स्कूल बस, निजी बस एवं मालवाहक वाहन संचालकों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की चेतावनी दी है।

आरटीओ अनीता सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शराब पीकर वाहन चलाना, बिना वैध दस्तावेज के वाहन संचालन, ओवरलोडिंग, ओवर स्पीडिंग या मोटर वाहन अधिनियम के किसी भी प्रावधान का उल्लंघन करते हुए वाहन चलाने पर संबंधित वाहन और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए परिवहन विभाग विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलेगा।

उन्होंने सभी वाहन स्वामियों और संचालकों से प्रशासन का सहयोग करते हुए जीरो इंसिडेंट कांवड़ यात्रा-2026 के लक्ष्य को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज पूरी तरह वैध रखने के निर्देश दिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed