फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kanwar yatra 2022: Meerut divided into 22 zones and 62 sectors for Kanwar Yatra, electricity department is not tying polythene on the pole

kanwar yatra 2022: कांवड़ यात्रा के लिए 22 जोन और 62 सेक्टर में बांटा मेरठ, विद्युत विभाग पोल पर नहीं बांध रहा पॉलिथीन

Thu, 07 Jul 2022 12:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 Jul 2022 12:51 PM IST
सार

एडीएम सिटी दिवाकर सिंह ने  दौराला तक सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिलीं। कई जगह सड़कों पर अभी भी गड्ढे नहीं भरे हैं, पीडब्लूडी और एनएचएआई के अधिकारियों को यहां पर पैचवर्क कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आई है।
 

विज्ञापन
kanwar yatra 2022: Meerut divided into 22 zones and 62 sectors for Kanwar Yatra, electricity department is not tying polythene on the pole
कांवड़ यात्रा की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा के लिए जिले को 22 जोन और 62 सेक्टर में बांटा गया है। हर जोन और सेक्टर के प्रभारी बना दिए हैं। एडीएम सिटी दिवाकर सिंह ने दौराला तक निरीक्षण किया तो विद्युत विभाग की सबसे ज्यादा लापरवाही सामने आई। अभी तक लोहे के पोल पर पॉलिथीन नहीं बांधी गई हैं, जिसके कारण कहीं भी बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन


दिल्ली रोड पर रैपिड का कार्य चल रहा है, ऐसे में रास्ते में जगह-जगह हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, मोदीनगर, दिल्ली आदि जाने वाले रास्तों पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। सभी सेक्टर प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मार्ग में पड़ने वाले होटल-ढाबों पर खाने के सामान की रेट लिस्ट लगवाई दी जाए।
विज्ञापन


यातायात रूट डायवर्जन को लेकर हर मार्ग पर वैकल्पिक मार्ग की तलाश कर लें, ताकि समस्या आने पर इन मार्गों का इस्तेमाल किया जा सके। कई जगह सड़कों पर अभी भी गड्ढे नहीं भरे हैं, पीडब्लूडी और एनएचएआई के अधिकारियों को यहां पर पैचवर्क कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Eid-ul-adha: आंखें कंचीली-पैर सफेद, पाकिस्तानी 'सुल्तान' की कीमत 3 लाख, बाबा और नवाब भी कम नहीं

जहां-जहां शिविर लगेंगे वहां संचालकों को ये बताने के लिए कहा गया है कि डिवाइडर पर कांवड़ का स्टैंड न बने, इससे दूसरी पटरी पर चलने वाले वाहनों और लोगों के कांवड़ से टकराने की संभावना हो सकती है। शिविरों में सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट खाने की गुणवत्ता की जांच करेंगे। कलक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम में सारी सूचनाएं अपडेट की जाएंगी। सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई का रोजाना ध्यान रखा जाएगा।


कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाली मीट की दुकानें बंद रहेंगी। चिकित्सा शिविर कहां-कहां लगाए गए हैं, इसकी सूची भी सेक्टर-जोनल प्रभारी पर रहेगी। 14 जुलाई से कांवड़ मेले तक कोई भी अधिकारी बिना उच्चाधिकारियों को बताए जिले से बाहर नहीं जाएगा।

बम-बम भोले के उद्घोष से गूंजेंगी दिल्ली रोड
दिल्ली रोड पर प्रशासन ने पूर्व वर्षों की तरह कांवड़ियों के निकलने के लिए इंतजाम किए हैं। एक तरफ मार्ग पर कांवड़ चलती रहेगी। इस बीच अगर जरूरत पड़ी तो रैपिड रेल का कार्य भी बंद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed