फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra 2022: ADG and IG checks preparation of fair in Pura Mahadev appealed to make Bakrid-Kanwar Yatra peaceful

Kanwar Yatra 2022: एडीजी और आईजी ने पुरा महादेव में परखीं मेले की तैयारियां, बकरीद- कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण कराने की अपील

Wed, 06 Jul 2022 06:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Jul 2022 06:43 PM IST
सार

बागपत के पुरा महादेव पहुंचकर एडीजी राजीव सभरवाल ओर आईजी प्रवीण कुमार ने कांवड़ मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। उनहोंने मंदिर परिसर, पार्किंग स्थल के अलावा मंदिर आने वाले रास्तों का किया निरीक्षण।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022: ADG and IG checks  preparation of fair in Pura Mahadev appealed to make Bakrid-Kanwar Yatra peaceful
एडीजी राजीव सभरवाल व आईजी प्रवीण कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बालैनी थाना क्षेत्र स्थित परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पुरा में लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बुधवार को एडीजी राजीव सभरवाल और आईजी  प्रवीण कुमार पुरा महादेव पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण कर मेले की तैयारियों को लेकर मंदिर समिति के पदाधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने मंदिर तक आने वाले मार्गों के अलावा सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। 
विज्ञापन


मेला आयोजन को लेकर एडीजी राजीव सभरवाल और आईजी प्रवीण कुमार पुरा महादेव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर परिसर, गर्भ गृह, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में कावंड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों का निरीक्षण कर जानकारी ली।
विज्ञापन


एडीजी व आईजी ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मेला आयोजन की तैयारी के अलावा कावंड़ियों के आने-जाने, उनके ठहरने और जल चढ़ाने के बारे में जानकारी लेकर पार्किंग स्थल और मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: LLB student Murder: चौथा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खोले बड़े राज, खौफनाक थी वारदात

उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों को हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कावंड़ियों को शांतिपूर्ण तरीके से जलाभिषेक कराने की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मेले के बारे में जानकारी ली। साथ ही मेले को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया। मौके पर एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी मनीष कुमार मिश्रा, सीओ विजय चौधरी, मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा, एडवोकेट सुरेंद्र यादव, संजीव शर्मा, चेयरमैन मांगेराम यादव, ब्रह्मपाल प्रधान मौजूद रहे।

बकरीद, कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील
कोतवाली बड़ौत और थाना परिसर बिनौली में बुधवार को धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें कांवड़ यात्रा और बकरीद पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की। 
कोतवाली बड़ौत में एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ युवराज सिंह ने धर्मगुरुओं से बकरीद व कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की।

उन्होंने बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न देने और कुर्बानी के बाद सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड न करने की भी अपील की। इस अवसर पर पंडित घनश्याम शर्मा, राकेश शर्मा, जमीरूदीन अब्बासी सहित अन्य काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

उधर बिनौली थाने पर सीओ बागपत देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कांवड़ यात्रा व बकरीद का पर्व आ रहा है। दोनों पर्व को  शांति पूर्वक संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। मौके पर सोहनपाल प्रधान, महंत यशवीर, शेरनाथ, सूरजनाथ, सोनू भगत, बिट्टू प्रधान, गुलवीर सिंह, सतीश बाल्मीकि, मौलाना मोमीन, मौलाना मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed