फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar stuck on toll, two poles were removed by welding, glasses of booth broken due to loud sound of DJ

Meerut: टोल पर फंसी कांवड़, वेल्डिंग से दो पोल काटकर निकलवाई, डीजे की तेज आवाज से बूथ के शीशे भी टूटे

Sat, 15 Jul 2023 09:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 15 Jul 2023 09:05 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा के दौरान जहां ऊंची कांवड़ न लाने की बात कही गई थी लेकिन शनिवार को ऊंची डीजे कांवड़ टोल पर फंस गई। काफी कोशिश के बाद भी जब कांवड़ नहीं निकल पाई, तब वेल्डिंग से दो पोल काटकर कांवड़ को निकाला गया। वहीं डीजे की तेज आवाज के कारण टोल पर बने बूथ के शीशे भी चकनाचूर हो गए।

विज्ञापन
Kanwar stuck on toll, two poles were removed by welding, glasses of booth broken due to loud sound of DJ
DJ kanwar - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सिवाया टोल प्लाजा पर शुक्रवार की आधी रात को टोल प्लाजा पर एक डीजे वाली बड़ी कांवड़ फंस गई। जिस कारण से जाम लग गया। उस कांवड़ को निकालने के लिए वेल्डिंग से बूथ के दो पोल काटने पड़े। जिसके बाद कांवड़ को वहां से निकलवाया गया। 

विज्ञापन


हाईवे पर ड़ाक कांविडयों के बीच शुक्रवार की आधी रात में टोल पर बड़े बड़े डीजे वाले कांवड़ आयी थी। वहां पर मेरठ का शर्मा डीजे भी पहुंच गया। उस पर ऊंचे ऊंचे सांउड लगे हुए थे। लेन नंबर एक में डीजे फंस गया। उसे निकलवाने के लिए वहां पर दो  लेन बंद हो गई और दो पोल फंस गए।

विज्ञापन

दोनों पोल को हटाने के लिए वेल्डर को बुलाकर उसे कटवाना पड़ा, जिसके बाद वहां से डीजे को निकलवाया।इसके अलावा टोल पर शोर ज्यादा होने के चलते कई बूथ के सीसे भी टूट गए।  टोल सुरक्षाधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि बड़ी डीजे कावंड़ होने के चलते पोल को काटने के लिए वेल्डर को बुलाया गया। दो पोल काटकर फिर से कांवड़ को निकलवाया। जिस कारण से टोल पर जाम  लगा रहा। कई कांवड़ फंसी रही। पुलिस कर्मी भी डीजे को निकलवाने में लगे रहे।

आज से होगी टोल प्लाजा पर टैक्स की वसूली 
सिवाया टोल प्लाजा को कांवड़ यात्रा को देखते हुए तीन दिन पहले टोल प्रबंधन ने फ्री कर दिया था। वहां से भी आने और जाने वाली लेन के बूथ भी हटा दिए थे। जिससे किसी शिव भक्त को कोई परेशानी न हो और टोल कर्मियों को शिव भक्तों की सेवा में लगा दिया था।

टोल महा प्रबंधक प्रदीप चौधरी का कहना है कि अभी डांक कांवड़ और बाइक कांवड़ तेजी से आ रही है। ऐसे में बूथ  लेकर टोल चलाना सही नहीं है। रविवार सुबह से  टोल प्लाजा को चालू कर टैक्स की वसूली की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed