फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kanwad yatra : construction work stop

कांवड़ यात्राः हाईवे पर निमार्ण कार्य बंद

Sat, 13 Jul 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
kanwad yatra : construction work stop
मेरठ। कांवड़ यात्रा के लिए एनएच- 58 पर चल रहा निर्माण कार्य रोक दिया गया है। निर्माण कार्य करा रही कंपनी 17 जुलाई तक सड़क से बैरीकेडिंग और बैरियर हटाते हुए समतल सड़क बनाकर देगी। पूर्व में डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी ने एनएच-58 पर मोदीपुरम में हाईवे का निरीक्षण किया था। जिसके बाद डीएम ने निर्देश दिए थे कि दस जुलाई के बाद निर्माण कार्य बंद कराए जाए।
विज्ञापन

दिल्ली देहरादून हाईवे (एनएच 58) पर मोदीपुरम में फ्लाईओवर के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य करा रही कंपनी ने हाईवे पर 800 मीटर की लंबाई में बैरियर व बैरिकेडिंग लगा रखी है। ऐसे में हाईवे पर लगातार जाम की समस्या बन रही है। जबकि मोदीपुरम में इंटरचेंज को लेकर निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में जैसे ही हाईवे पर कांवड़ियों का आवागमन शुरू होगा तो यातायात व्यवस्था और भी चुनौती होगी। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई का कहना है कि डीएम के निर्देश पर निर्माण कार्य रोका गया गया है। कंपनी कोे मोदीपुरम में सर्विस रोड का डिवाइडर तोड़कर सड़क चौड़ी करनी है। इसके साथ सड़क के बीचोबींच मिट्टी को समतल कर अस्थायी सड़क बनानी होगी।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक का कहना है कि 17 जुलाई का हाईवे पर मार्ग पूरी तरह से सुगम किया जाना है। उसके बाद बाद ट्रैफिक पुलिस निर्माण स्थल पर बैरियर नहीं लगने देगी। 18 जुलाई से एनएच-58 से भारी वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। जिसके बाद कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए हाईवे पर वनवे व्यवस्था और उसके बाद एनएच-58 को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइट और कैमरों का काम शुरू
एसपी ट्रैफिक का कहना है कि हाईवे पर लाइट और कैमरों का काम शुरू कर दिया गया है। मुख्य स्थानों पर मोदीपुरम फ्लाईओवर के नीचे, छठी वाहिनी पीएसी गेट, टैंक चौराहा, जादूगर चौराहा, जीरो माइल, बेगमपुल, रोडवेज बस अड्डा, जली कोठी, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, ईदगाह चौराहा, मेट्रो प्लाजा, माधवपुरम गेट, शॉप्रिक्स तिराहा, परतापुर तिराहा, मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मोड, सुभारती विवि गेट, बागपत बाईपास पुल के नीचे, कंकरखेड़ा बाईपास पुल के नीचे कै मरे लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed