फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kankarkheda in music, Surajkund Ramlila Committee honored for dialogue

Meerut News: संगीत में कंकरखेड़ा, संवाद के लिए सूरजकुंड रामलीला कमेटी सम्मानित

Wed, 25 Oct 2023 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 25 Oct 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Kankarkheda in music, Surajkund Ramlila Committee honored for dialogue
मेरठ। अमर उजाला रामलीला अवार्ड्स कार्यक्रम के अंतर्गत रामलीला में शानदार प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। समारोह के अंतिम दिन कंकरखेड़ा, कसेरूखेड़ा, सूरजकुंड पर सर्वश्रेष्ठ मंच व्यवस्था, सर्वोत्तम संवाद और सर्वोत्तम संगीत के लिए कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने समिति पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से चयन कमेटी के माध्यम से शहर में आयोजित विभिन्न रामलीलाओं में प्रभावशाली मंचन के आधार पर पात्रों का चयन किया गया। सात रामलीला और दो दशहरा मेले में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, मेघनाद और रावण के पात्रों का सम्मान हुआ। इसके साथ ही सर्वोत्तम संवाद, सर्वोत्तम संगीत के लिए भी रामलीला कमेटी सम्मानित की गई। सर्वश्रेष्ठ रामलीला और सर्वश्रेष्ठ मंचन व्यवस्था के लिए अमर उजाला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन

अमर उजाला के द्वारा सर्वोत्तम संवाद के लिए सूरजकुंड रामलीला कमेटी को सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, विधायक अमित अग्रवाल, विजेंद्र अग्रवाल, डॉ. विवेक वाजपेयी आदि रहे। उधर, कंकरखेड़ा दशहरा मेला कमेटी को सर्वोत्तम संगीत के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, नीरज मित्तल, संजय त्रिपाठी रहे। कसेरूखेड़ा दशहरा मेला कमेटी को सर्वश्रेष्ठ रामलीला व्यवस्था के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान आलोक माहेश्वरी, हरीश बनौधा, आनंद कोरी, गोल्डी, मनीष गुप्ता, कन्हैया लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed