काम की खबर : कालका और हरिद्वार स्पेशल का बदला रूट, दो दिन तक मेरठ नहीं वाया शामली होकर जाएंगी
Meerut News : रेलवे अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को मेरठ कैंट स्टेशन पर काम के कारण सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इसी कारण ट्रेन संख्या 14521 दिल्ली-अंबाला कैंट 90 मिनट, 24 जनवरी को 40 मिनट प्रभावित रहेगी।
विस्तार
मेरठ कैंट स्टेशन के पास कंकरखेड़ा रेलवे फाटक पर मंगलवार से अंडरपास का काम होने कारण दो दिन दोपहर में ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। दोपहर में करीब साढे़ चार घंटे के ब्लॉक के कारण कई ट्रेन प्रभावित रहेगी। कालका और हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।
23 जनवरी को कालका से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 14332 स्पेशल एक्सप्रेस देवबंद, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद नहीं जाएगी। इसे टपरी से वाया थानाभवन, शामली, शाहदरा से निकाला जाएगा। इसी प्रकार हरिद्वार से चल कर दिल्ली जाने वाली 14304 हरिद्वार-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस भी टपरी से वाया शामली होकर जाएगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार को मेरठ कैंट स्टेशन पर काम के कारण सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इसी कारण ट्रेन संख्या 14521 दिल्ली-अंबाला कैंट 90 मिनट, 24 जनवरी को 40 मिनट प्रभावित रहेगी।
यह भी पढ़ें: यूपी से बड़ी खबर: सहारनपुर में प्रसाद बांट रहे युवाओं पर पत्थर फेंके, जमकर हंगामा, अफसरों में मची खलबली
वहीं, 04459 दिल्ली जंक्शन-अंबाला कैंट 40 मिनट, 14681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी को गाजियाबाद-मेरठ सिटी के बीच 15 मिनट प्रभावित रहेगी। 24 जनवरी को भी मेरठ कैंट स्टेशन पर दोपहर 1.15 बजे से 3.15 बजे तक ब्लॉक रहेगा।
यह भी पढ़ें: Murder: मेरठ में दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, बीच बाजार वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार