फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stones thrown at youth distributing Prasad in Saharanpur of Uttar Pradesh

यूपी से बड़ी खबर: सहारनपुर में प्रसाद बांट रहे युवाओं पर पत्थर फेंके, जमकर हंगामा, अफसरों में मची खलबली

Mon, 22 Jan 2024 06:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 22 Jan 2024 06:27 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में प्रसाद बांट रहे युवाओं पर पथराव कर दिया गया। इस घटना से पुलिस अधिकारियों में खलबली मच गई है।

विज्ञापन
Stones thrown at youth distributing Prasad in Saharanpur of Uttar Pradesh
थाने पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सहारनपुर जिले से एक बड़ी खबर आई है। मोहल्ला ज्वालानगर में प्रसाद बांट रहे युवकों पर कंपनी गार्डन के अंदर से पत्थर फेंके गए। एक युवक ने कंपनी गार्डन के अंदर जाकर देखा तो उसे दूसरे समुदाय के कुछ लड़के दिखाई दिए।

विज्ञापन


आरोप है कि पत्थर फेंकने का विरोध करने पर आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और गर्दन पर डंडा मारकर घायल कर दिया। इसके बाद हंगामा हो गया। पीड़ित के साथियों ने मौके से एक नाबालिग को पकड़ा है।

विज्ञापन

घटना सोमवार शाम नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ज्वालानगर में हुई। भाजपा पार्षद राजेंद्र कोहली व मनोज प्रजापति ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ज्वालानगर की गली नंबर चार के बाहर क्षेत्र के युवक स्टॉल लगाकर प्रसाद बांट रहे थे। सामने ही स्थित कंपनी गार्डन की दीवार के पीछे से स्टॉल पर पत्थर आकर गिरा। इसके कुछ मिनट बाद ही पांच से छह पत्थर और गिरे।

इस पर ज्वालानगर निवासी पारस ढींगरा (35) कंपनी गार्डन की दीवार फांदकर अंदर चला गया। आरोप है कि वहां पर उसे दूसरे समुदाय के कुछ युवक दिखे। जब पारस ने युवकों से पत्थर फेंकने के बारे में पूछा तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। उसकी गर्दन पर डंडा मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन

वहीं, शोर सुनकर पारस के साथी भी कंपनी के गार्डन के अंदर चले गए और हंगामा हो गया। उन्होंने एक लड़के को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जो नाबालिग है। पारस का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।

उधर, घटना के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ता नगर कोतवाली पहुंचकर विरोध जताया।

इस मामले में तहरीर आई है, जिसके आधार पर पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। - अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed