फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kali nadi misson will be continue

काली नदी को संवारने के लिए कदम बढ़ाते जाना है...गांव-गांव श्रमिकों का होगा स्वागत

Sat, 24 Jul 2021 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
kali nadi misson will be continue
जारी रहेगा काली नदी संवारने का अभियान
विज्ञापन

मेरठ। एक महीने के अंतराल में ही काली नदी को निर्मल करने का अभियान सफल साबित हुआ है। इसी के मद्देनजर जिस स्थान से 22 जून को अभियान शुरू हुआ था, वहीं पर शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह के प्रयासों को सराहा।
वहीं, ग्रामीणों से कहा कि अभी अभियान को रोकना नहीं है। गांव-गांव तक अभियान को आगे बढ़ाते हुए मनरेगा श्रमिकों का स्वागत करना होगा। उन्होेंने बताया कि दौराला से गांवड़ी गांव तक काली नदी के दोनों ओर पटरी को भी साफ कर दिया गया है। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने कहा कि विधायक की पहल के बाद ही यह काम शुरू हुआ। वहीं, सबसे अधिक सहयोग ग्रामीणों का मिला। इस कार्य से मनरेगा श्रमिकों को भी रोजगार मिला। इससे मुख्यमंत्री के मिशन रोजगार को भी प्रगति मिली। उन्होंने कहा कि काली नदी को संवारने के लिए कदम बढ़ाते जाना है। अभी रुकना नहीं है। इसके लिए अभी कई कार्य किए जाने हैं। नदी की खूबसूरती को कायम रखते हुए इसे संवारने का प्रयास जारी रखना है।
विज्ञापन

--
सीडीओ का भी रहा अहम योगदान
- इस कार्य की सफलता में मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी का बेहद अहम रोल रहा। उन्होंने प्रोजेक्ट को क्लीन काली नदी का नाम दिया। इसके बाद उन्होंने रोजाना शाम को अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना होने वाली खोदाई से लेकर प्रोजेक्ट में काम करने वाले श्रमिकों की रिपोर्ट तैयार की गई। वहीं, निर्मल कार्य के लिए ड्रोन से सर्वे कराया गया। इसके अलावा जल शक्ति मंत्रालय और नमामि गंगे ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर कई बार काली नदी के बदलाव के फोटो अपलोड किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed