फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kairana byelection: BJP state president said this big thing about opposition coalition

कैराना उपचुनाव: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी गठबंधन को लेकर कही ये बड़ी बात

Fri, 11 May 2018 11:48 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Fri, 11 May 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
kairana byelection: BJP state president said this big thing about opposition coalition
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय समेत अन्य भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

शामली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि कैराना लोकसभा उपचुनाव में गठबंधन विपक्षी दलों का नहीं, बल्कि ठगों और बेईमानों का बना है। पूर्व की यूपीए सरकार के प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार चलवाने में सपा-बसपा का पूरा सहयोग रहता था, लेकिन भ्रष्टाचारी सरकार को जनता ने उखाड़ दिया। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, व्यापारी के हित में कार्य करने वाली भाजपा सरकार की लोकप्रियता से विपक्षी दल घबराए हुए हैं। प्रदेश सरकार में मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह ने कहा कि जब मुख्यमंत्री से मुजफ्फरनगर, शामली के दंगे के मुकदमे वापस होने की वार्ता हुई, तो गठबंधन की प्रत्याशी के बेटे ने कहा था कि एक भी मुकदमा वापस हुआ, तो सड़कों पर धरना देंगे। यदि उनकी मां लोकसभा में पहुंचती है, तो एक भी मुकदमा वापस होने पर लोकसभा में भी धरना देंगी, वो शामली और मुजफ्फरनगर में शांति नहीं चाहते हैं। झगड़े और अशांति का क्षेत्र बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कैराना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह का नामांकन दाखिल होने से पूर्व हुई सभा में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पूर्व सांसद रहे हुकुम सिंह ने कैराना पलायन का जो मुद्दा उठाया, वह देश दुनिया तक गूंजा। गरीब, किसान, व्यापारी के हित में कार्य करने वाली भाजपा सरकार की लोकप्रियता से विपक्षी दल घबराए हुए हैं। जिन लोगों ने गठबंधन किया है, उनको कोई और प्रत्याशी नहीं मिला। कौन नहीं जानता कि कैराना के चारों तरफ गुंडागर्दी और अपराध को संरक्षण किस परिवार से मिलता था। इसलिए फिर से आतंकी, अत्याचार, गुंडागर्दी, अपराधियों के मनोबल को बढ़ाने वाले को मौका नहीं देना है। कैराना उपचुनाव से संदेश जाना है, अगर भाजपा की बिटिया मृगांका सिंह को जिताते हैं, तो केवल मृगांका सांसद नहीं बनेंगी, बल्कि हिंदुस्तान के 544 सांसदों को संदेश देंगे। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पहले पश्चिमी यूपी में बहू-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थी, दंगों से त्रस्त रहता था क्षेत्र। अलीगढ़ में कश्मीर की आजादी का नारा लगता है, ऐसी भाषा वालों को मुंहतोड़ जवाब कैराना सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जीत के रूप में देना होगा।
विज्ञापन


पढ़ें : जयंत चौधरी बोले- देश में हालात ठीक नहीं, दंगे के दर्द को कुरेदती है भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

kairana byelection: BJP state president said this big thing about opposition coalition
मंच पर भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार में मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह ने कहा कि जब मुख्यमंत्री से मुजफ्फरनगर, शामली के दंगे के मुकदमे वापस होने की वार्ता हुई, तो गठबंधन की प्रत्याशी के बेटे ने कहा था कि एक भी मुकदमा वापस हुआ, तो सड़कों पर धरना देंगे। यदि उनकी मां लोकसभा में पहुंचती है, तो एक भी मुकदमा वापस होने पर लोकसभा में भी धरना देंगी, वो शामली और मुजफ्फरनगर में शांति नहीं चाहते हैं। झगड़े और अशांति का क्षेत्र बनाना चाहते हैं। प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि हर कार्यकर्ता का संकल्प है कि कैराना से उठाई गई बाबूजी की आवाज को दबने नहीं देंगे। गठबंधन प्रत्याशी पर सवाल उठाया कि जब शामली में बच्ची से अत्याचार हुआ था, उस समय यही सांसद थीं, लेकिन पीड़िता की बात तक सुनने नहीं पहुंची थीं। 

आंवला (बरेली) से सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश के हालात दूसरी सरकारों के देखे होंगे। मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान प्रदेश में दूसरे दल की सरकार थी। उस दंगे में रामलाल भी मारे गए थे और रमजानी भी। सरकार ने रमजानी की मदद की, लेकिन रामलाल के साथ नाइंसाफी की गई थी। उन्होंने कहा कि हमने एक ऐसे प्रधानमंत्री भी झेला, जो सरदार तो था, लेकिन असरदार नहीं था। कैराना लोकसभा के उपचुनाव में फैसला ए दोस्तों हो जाएगा तकदीर, कैराना में बजेगा डंका भाजपा की जीत का। इस दौरान राज्य मंत्री धर्म सिंह सैनी, सांसद संजीव बालियान, सांसद कांता कर्दम, सांसद विजयपाल सिंह तोमर, पूर्व मंत्री अशोक प्रधान, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही, पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी, बुलंदशहर से विधायक संजय शर्मा, पूर्व एमएलसी मंगलसेन कोरी, पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी, पूर्व विधायक जगत सिंह, विधायक सोमेंद्र तोमर, विधायक जितेंद्र सतवाई, विधायक मंजू सिवाच, विधायक लोनी नंदकिशोर, विधायक प्रमोद उटवाल, विधायक विजय कश्यप, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक केपी मलिक, सूरत सिंह वर्मा, राजीव गुम्बर, वाईपी सिंह, विधायक विक्रम सैनी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed