फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   National Vice President of RLD, Jayant Chaudhary said, the situation of the country is not well

जयंत चौधरी बोले- देश में हालात ठीक नहीं, दंगे के दर्द को कुरेदती है भाजपा

Fri, 11 May 2018 11:46 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Fri, 11 May 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
National Vice President of RLD, Jayant Chaudhary said, the situation of the country is not well
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और अन्य कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि आज देश में हालात ठीक नहीं हैं। भाजपा दंगे के दर्द को कुरेदती है, लेकिन हम उन घावों को भरने का काम करते हैं। संसद में किसानों का नेतृत्व नहीं है। कैराना सीट जीतकर संसद में अपना प्रतिनिधि बैठाना है। कैराना लोकसभा उपचुनाव जयंत चौधरी का है और हर कार्यकर्ता का है। इस चुनाव को जीतने के लिए सभी को एकजुट होकर मेहनत करने की जरूरत है।  

विज्ञापन


बुधवार को शामली में कैराना रोड स्थित बैंक्वेट हाल में सभा के दौरान रालोद नेता जयंत चौधरी ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यालय में दंगे की चर्चा होती है। भाजपा वाले घावों को कुरेदने का काम करते हैं और दंगे का माहौल बनाकर दिल्ली का रास्ता तय करते हैं, उनकी साजिश को समझने की जरूरत है। मगर, रालोद और सपा ने घावों को भरने के लिए ही गठबंधन किया है। यह गठबंधन नहीं, बल्कि ग्रेट बंधन है, जो बहुत आगे तक चलेगा। वहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी पर हमला बोलते हुए कहा कि मासूमों की मौत होती है, लेकिन मुख्यमंत्री उंगली दिखाकर कहते हैं नौटंकी बंद करो। जयंत चौधरी ने कहा कि शामली क्षेत्र की जनता उंगली और अहंकार को तोड़ना जानती है। कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन ने कहा कि कैराना के सांसद बनने की बात नहीं, बल्कि यह चुनाव पूरे देश का भविष्य तय करेगा। नाहिद हसन ने कहा कि हम तो भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण में यकीन रखते हैं। उन्होंने कहा कि पलायन का शोर मचाने वालों को 2017 में जनता ने जवाब दे दिया था। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगा भाजपा ने कराया था। सपा दंगों के मुकदमों में समझौते कराएगी। उन्होंने कहा कि समझौते हो गए, तो संजीव बालियान को भाजपा छोड़नी पड़ेगी।
विज्ञापन


पढ़ें : कैराना में भाजपा हारी, तो पाकिस्तान में मनेगी दीवाली : मनोज कश्यप
विज्ञापन
विज्ञापन

 

National Vice President of RLD, Jayant Chaudhary said, the situation of the country is not well
रालोद और सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मंत्री एवं सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने अच्छा फैसला लिया है। पूर्व सांसद अमीर आलम ने कहा कि रालोद, सपा, बसपा, कांग्रेस का अपना वजूद है। शामली से इंकलाब जिंदाबाद का नारा बुलंद हो गया है। साजिश के तहत चुनाव रमजान के महीने में रखा गया है, ताकि मुसलिमों का मतदान प्रतिशत कम हो। अगर मतदान प्रतिशत कम हुआ, तो अगला चुनाव भी रमजान में रखा जाएगा। मुसलिमों के साथ ही जाट बिरादरी के लोगों से अपील की कि गुमराह नहीं होना है। हमारे अस्तित्व की लड़ाई है, गिले शिकवे दूर करके गठबंधन प्रत्याशी को जिताना है।  

सपा नेता राजपाल कश्यप ने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर सीट पर भाजपा को हराया। कैराना की जनता चुनौती को कबूल करती है। पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने कहा कि दलित समाज का भाजपा सरकार में उत्पीड़न हुआ है। अब दलित समाज गठबंधन के साथ है। सपा नेता सुधाकर कश्यप ने कहा कि चुनाव के दौरान हिंदू-मुसलिम की बात की जाती हैं। जिन्ना की तस्वीर पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व सांसद तबस्सुम हसन ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने शीर्ष नेतृत्व के साथ फैसला किया है। हिंदू, मुसलिम या बिरादरी का सवाल नहीं है। अपने हकों और मुद्दों की लड़ाई है। क्योंकि भाजपा ने समाज को पीछे छोड़ दिया है। पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि नेताओं ने पुराना गठबंधन खड़ा किया है। इस दौरान सपा एमएलसी संजय लाठर, प्रोफेसर सुधीर पंवार, रुद्रसैन, मुफ्ती जुल्फिकार,  सपा नेता गौरव स्वरूप, रालोद प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर मसूद अहमद, पश्चिमी यूपी अध्यक्ष डॉक्टर अनिल चौधरी, अहमद हमीद, सपा नेता प्रमोद त्यागी, पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप, पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी, राजकुमार यादव, राहुल वर्मा, राकेश शर्मा, वाजिद अली, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, नवाजिश आलम, राममेहर गुर्जर, डाक्टर राजकुमार सांगवान, तरसपाल मलिक, धर्मवीर बालियान, अशरफ अली खान आदि ने विचार व्यक्त किए। सभा की अध्यक्षता पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल और संचालन योगेंद्र चेयरमैन तथा राशिद अली चौहान ने संयुक्त रूप से किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed