{"_id":"5af0626d4f1c1b56098b891e","slug":"kairana-byelection-2018-six-candidates-including-tabasum-buy-nomination-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना उपचुनाव 2018: तबस्सुम सहित छह ने खरीदें नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना उपचुनाव 2018: तबस्सुम सहित छह ने खरीदें नामांकन पत्र
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 07 May 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
मीटिंग करते सपा और रालोद के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए तबस्सुम हसन ने भी नामांकन पत्र खरीदा। उनके अलावा पांच अन्य प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र खरीदें। तीन मई से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में अब तक 17 नामांकन पत्र खरीदें जा चुके हैं, लेकिन जमा एक भी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर मार्ग पर एसटी तिराहे पर बैरियर लगा दिया जाएगा तथा इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी बंद रहेगी। सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में डीएम कोर्ट में सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सदर सुरजीत सिंह के समक्ष पेश होकर रालोद- सपा गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन का नामांकन पत्र राशिद अली चौहान ने खरीदा।
विज्ञापन
पढ़ें : कैराना उपचुनाव: चंद्रशेखर 'रावण' के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा से खलबली
विज्ञापन
वहीं, सहारनपुर के इब्राहिमपुर निवासी अवनीश आर्य ने निर्दलीय, शामली तहसील के गांव तलवा माजरा निवासी सुभाष चंद प्रजापति ने निर्दलीय, इंद्रजीत सिंह ने बहुजन मुक्ति पार्टी, मोहम्मद नासिर निवासी बंतीखेड़ा ने लोकदल, मुजफ्फरनगर कंबलवाला निवासी रामशरण कश्यप ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र खरीदा। एडीएम केबी सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी के साथ ही गठबंधन प्रत्याशी नौ मई को नामांकन पत्र जमा कराएंगी। इसके चलते नौ और 10 मई को ही अधिकांश नामांकन पत्र जमा होने की उम्मीद है। इसके चलते जिला प्रशासन ने नामांकन के दौरान भीड़ रोकने के लिए इंतजाम किए हैं। एसटी तिराहा पर बैरियर लगाया जाएगा। वहीं, कलक्ट्रेट गेट के पास भी मुजफ्फरनगर मार्ग पर दोनों ओर बैरियर लगाए जाएंगे। ताकि कलक्ट्रेट तक ज्यादा भीड़ न पहुंच पाए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/