अवैध संबंधों के शक में की थी कादिर की हत्या, आरोपी ने खोले कई अहम राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के नागल में शादी की टेवा (सगाई) के दिन हुई अब्दुल कादिर और उसके रिश्तेदार फिरोज की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। फिरोज ने ही अवैध संबंधों के चलते अपने दोस्त सनव्वर के साथ मिलकर अब्दुल कादिर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कादिर की हत्या बदमाशों ने की है यह दिखाने के लिए फिरोज ने अपने पैर में भी गोली मार ली। जिससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने फिरोज के साथी सनव्वर को गिरफ्तार कर एक तमंचा बरामद कर लिया है।
नागल में 31 जुलाई की रात को अब्दुल कादिर पुत्र दिलशाद अहमद तथा उसके ममेरे भाई फिरोज पुत्र लियाकत को गोली मारी गई थी। जिसमें कादिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फिरोज की मौत उपचार के दौरान हुई थी। उसी दिन अब्दुल कादिर की शादी का सहारनपुर से टेवा गया हुआ था। दोहरे हत्याकांड को लेकर लोग दहशत में थे।
नागल पुलिस के साथ स्वाट और अभिसूचना विंग की टीम को दोहरे हत्याकांड के खुलासे में लगाया गया।
एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने फिरोज और अब्दुल कादिर के फोन की जानकारी खंगाली तो घटना का खुलासा हो गया। उन्होंने बताया कि घटना के समय फिरोज का साथी ग्राम मीरपुर मोहनपुर निवासी सनव्वर भी मौके पर था। पुलिस सनव्वर को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया।
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फिरोज ने कादिर को मारने के लिए उससे तमंचा लिया था। 31 जुलाई की रात को फिरोज नशे में था और वह एक नलकूप पर पहुंच गए। जहां फिरोज ने फोन करके कादिर को बुलाया। कादिर के पहुंचने पर आपस में पहले तो विवाद हुआ फिर फिरोज ने कादिर को पकड़ लिया और सनव्वर ने उसे गोली मार दी। उन पर हत्या का शक न हो इसलिए फिरोज ने अपने पैर में भी गोली मार ली। बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम दिया जाना दिखाने के लिए सनव्वर ने फिरोज के कान के पास से होकर एक गोली और मारी। कादिर की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि फिरोज की उपचार के दौरान दूसरे दिन सुबह लगभग पांच बजे मौत हो गई। पुलिस ने सनव्वर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है।
अवैध संबंधों के शक में हुई हत्या
एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि पूछताछ में सनव्वर ने बताया कि वह कार का मिस्त्री है और फिरोज उसकी दुकान पर डेंटिंग का काम करता था। फिरोज ने उसे बताया कि उसकी बुआ के लड़के अब्दुल कादिर का उसके परिवार की एक महिला से अवैध संबंध हैं। उसने उसे कई बार समझाया है, लेकिन वह नहीं मान रहा है। अब इसका इलाज करना पड़ेगा। उसके पास पिस्टल है इसलिए वह उसके साथ चलकर उसकी हत्या करने में उसकी मदद कर दे। फिरोज उसका दोस्त था और उसने उसे लालच भी दिया था। इसलिए वह इसके साथ चला गया।
फिरोज ने कादिर को पकड़ा, सनव्वर ने मारी गोली
एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी सनव्वर ने बताया कि ट्यूबवेल पर पहले तो कादिर और फिरोज के बीच खूब कहासुनी हुई। फिर फिरोज ने अब्दुल कादिर के हाथों को पकड़ लिया और सनव्वर ने उसको गोली मार दी।
घटना से पहले ही कर लिया था मोबाइल बंद
पुलिस पूछताछ में सनव्वर ने बताया कि उसने कुछ समय पहले एक मोबाइल कंपनी में काम किया था। इसलिए मोबाइल लोकेशन ट्रैस होने के बारे में जानता था। इसलिए उसने साढ़े छह बजे ही अपना मोबाइल बंद कर लिया था। लगभग आठ बजे घटना को अंजाम दिया, लेकिन मोबाइल सुबह लगभग आठ बजे खोला।
एसएसपी ने की 25 हजार के पुरस्कार की घोषणा
एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि घटना का खुलासा करने वाली टीम नागल थाना प्रभारी अमरदीप लाल, अभिसूचना विंग एवं स्वाट टीम प्रभारी जर्रार हुसैन, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, सिपाही अभिषेक, सुहैल, नेत्रपाल, अफजाल, प्रभात कुमार, मोहित कुमार को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/