कबड्डी खिलाड़ी की मौत से कोहराम, गुस्साए लोगों ने किया नेशनल हाईवे जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉर्म अप के दौरान सिर पर फुटबॉल गोल पोस्ट गिरने से 13 साल के एक खिलाड़ी की मौत हो गई। साथी की मौत से गुस्साए खिलाड़ियों ने हंगामा करके नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। खिलाड़ियों ने स्टेडियम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गांव आदमपुर निवासी पवन कुमार का 13 साल का बेटा वंश कबड्डी खेलता था। वंश पिछले दो-तीन महीने से स्टेडियम में प्रैक्टिस करने के लिए आ रहा था। वंश शुक्रवार शाम करीब चार बजे स्टेडियम में वर्म अप के लिए ट्रैक पर दौड़ रहा था। स्टेडियम में रनिंग के लिए दो ट्रैक हैं। एक ट्रैक मैदान के बीचोंबीच क्रिकेट की पिच के पास है। पिच के पास ही फुटबॉल का एक गोल पोस्ट रखा रहता है। यह गोल पोस्ट काफी भारी है। खिलाड़ी अपनी सुविधा के अनुसार इस गोल पोस्ट को हटाते रहते हैं। इस पोस्ट के पोल नीचे से गलने लगे हैं। खिलाड़ियों के अनुसार यह गोल पोस्ट आए दिन गिर जाता है। दौड़ लगाते समय जब वंश गोल पोस्ट के पास से गुजरा तो गोल पोस्ट एकदम से उसके सिर के ऊपर गिर गया। गोल पोस्ट के ऊपर का पोल वंश के सिर पर लगा। वंश लहूलुहान होकर रनिंग ट्रैक पर गिर गया। वंश के घायल होते ही स्टेडियम में हड़कंप मच गया। साथी खिलाड़ी व स्टेडियम के कर्मचारी वंश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां वंश की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पढ़ें : कुश्ती खिलाड़ी की गोलियां बरसाकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
वहीं वंश की मौत से खिलाड़ियों में गुस्सा फैल गया। खिलाड़ी जिला अस्पताल से नारेबाजी करते हुए नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे और स्टेडियम के सामने दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। खिलाड़ियों का कहना है कि अधिकारियों ने कुछ दिन पहले हर बच्चे से 250 रुपये महीना लेकर पास बनवाए थे। बिना पास के खिलाड़ियों को स्टेडियम में घुसने नहीं दिया जाता था। जब खिलाड़ी पैसे दे रहे हैं तो उन्हें सुविधा देने की जिम्मेदारी स्टेडियम के अधिकारियों की है। वे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई व वंश के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी व प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार व सीओ सिटी गजेंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे व मुआवजे का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने तो अपने पास से ही मुआवजा देने की बात कही, लेकिन खिलाड़ी नहीं माने और जाम नहीं खोला। उन्होंने लिखित में आश्वासन मांगा। इस मामले में आश्वासन के लिए कुछ खिलाड़ियों को डीएम अटल कुमार राय से मिलने के लिए भेजा गया। खिलाड़ियों ने कार्रवाई और मुआवजे को लेकर स्टेडियम के बाहर जाम लगा रखा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/