कुश्ती खिलाड़ी की गोलियां बरसाकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के कंकरखेड़ा में रविवार देर रात कुश्ती खिलाड़ी की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश में बाईपास पर घेराबंदी की। लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। हत्या का कारण रंजिश बताया गया है।
पुलिस के अनुसार श्रद्धापुरी डबल स्टोरी निवासी पिंकुल चौधरी (22) पुत्र राजेंद्र पहलवान एक कॉलेज में छात्र के साथ कुश्ती खिलाड़ी था। रविवार रात पिंकुल दोस्त रोहित और मोनू के साथ स्कोडा कार से शास्त्रीनगर से घर लौट रहा था। कार डबल स्टोरी में पहुंची तो वहां बाइक सवार तीन युवकों ने कार रुकवाकर पिंकुल को आवाज लगाई। पिंकुल कुछ समझ पाता, एक युवक ने पिंकुल के सीने में पिस्टल से तो दूसरे ने चेहरे पर तमंचे से गोली चला दी। दोनों दोस्त उसे बचाने दौड़े तो हमलावरों ने फिर फायरिंग कर दी। खून से लथपथ पिंकुल को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें : फल मंडी में सिपाही के पास बैठे प्रधान की हत्या से सनसनी, फोर्स तैनात
परिजनों में मचा कोहराम
पिंकुल की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी मां और परिजनों का रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराकर शव मोर्चरी भेजा।
सुशांत बना मुख्य आरोपी
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सचिन मलिक ने बताया कि हत्या में सुशांत राठी निवासी सौनटा थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर मुख्य आरोपी है। जिसने अपने दो साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया है। सुशांत भी न्यू सैनिक कालोनी में रह रहा है। सुशांत ने साथियों के साथ मिलकर पांच साल पहले साकेत पेट्रोल पंप पर मेरठ कॉलेज के दो छात्रों की गोली बरसाकर हत्या कर दी थी।
रंजिश में की हत्या
इंस्पेक्टर के अनुसार हत्याकांड को प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया। हत्यारोपियों ने कार रुकवाकर पिंकुल से बात की और फिर सीने और चेहरे पर गोलियां बरसा दीं। प्रारंभिक जांच में यह पुरानी रंजिश का मामला लग रहा है। परिजनों से पूछताछ और सुशांत के पकड़े जाने के बाद इसका सही खुलासा होगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/