फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Juhi Babbar in Meerut: Sayyara Is Not About Religion, It Connects with Every Mindset

जूही बब्बर बोलीं: सैय्यारा धर्म नहीं, सोच से जोड़ता है... मेरठ के लोग समझदार, थिएटर को बढ़ावा मिलना चाहिए

Tue, 01 Jul 2025 03:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 01 Jul 2025 03:11 PM IST
सार

सोमवार को मेरठ पहुंचीं लेखिका व अभिनेत्री जूही बब्बर ने अपने नाटक 'विद लव आपकी सैयारा' की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि यह केवल मुस्लिम महिला की कहानी नहीं, बल्कि हर सोच से जुड़ने वाला नाटक है। साथ ही मेरठ की कला संस्कृति की तारीफ की।

विज्ञापन
Juhi Babbar in Meerut: Sayyara Is Not About Religion, It Connects with Every Mindset
नाटक का मंचन करतीं जूही बब्बर और उनके साथी कलाकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री, लेखिका और निर्देशक जूही बब्बर सोमवार को मेरठ पहुंचीं। अपने नाटक 'विद लव आपकी सैयारा' को लेकर जूही ने यहां शहर और थिएटर की सराहना करते हुए कहा कि मेरठ को लोकल थिएटर और कलाकारों को बढ़ावा देना चाहिए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: 'सैयारा' ने दिखाई तलाक का दंश झेलने वाली महिलाओं की कशमकश, जूही बब्बर का शानदार अभिनय

विज्ञापन

 

जूही ने कहा, 'मैंने मेरठ के बारे में बहुत कुछ सुना था, लेकिन यहां आकर देखा कि लोग वास्तव में समझदार, संवेदनशील और कला के प्रति उत्साही हैं।'

सैयारा-धर्म नहीं, सोच की कहानी
जूही ने बताया कि 'विद लव आपकी सैयारा' की कहानी उन्होंने कोरोना काल में लिखी थी। इस नाटक की प्रेरणा उन्हें अपनी मां से मिली। शुरुआत में इसे ऑनलाइन मंचन के लिए तैयार किया गया था, लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया देखकर इसे डेढ़ घंटे तक बढ़ाया गया और नए पात्र जोड़े गए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि 'सैयारा एक मुस्लिम महिला की कहानी जरूर है, लेकिन यह नाटक धर्म पर नहीं बल्कि सोच पर आधारित है। यह महिलाओं, खासकर घरेलू महिलाओं की भावनाओं और संघर्षों से गहराई से जुड़ता है।'

युवाओं के लिए संदेश
जूही ने युवाओं को सलाह दी कि जिस भी फील्ड में जाएं, पहले उसके लिए कड़ी मेहनत करें। खासकर बॉलीवुड जैसी इंडस्ट्री में दृढ़ निश्चय और समर्पण सबसे जरूरी हैं।

महिला सशक्तिकरण पर विचार
जूही बब्बर ने महिलाओं को लेकर कहा, 'आज की महिलाएं पहले से ज्यादा सशक्त हैं। जरूरत है खुद पर भरोसा रखकर आगे बढ़ने की। निर्णय लेना सीखें, तभी बदलाव आएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed