फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Judicial work will be done by creating harmony between the bar and the bench: Mishra

Meerut News: बार और बेंच में सामंजस्य बनाकर न्यायिक कार्य करेंगे- मिश्रा

Wed, 27 May 2026 10:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Judicial work will be done by creating harmony between the bar and the bench: Mishra
नए जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा का मेरठ बार संघ ने किया स्वागत
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नए जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर मेरठ बार एसोसिएशन मेरठ में उनका स्वागत समारोह का हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा एवं संचालन महामंत्री परवेज आलम ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री ने बार के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। बताया कि बार एवं बेंच को एक-दूसरे के प्रति सामंजस्य बनाते हुए सम्मान करना चाहिए। इसके बाद अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा ने जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा के विषय में जानकारी दी। कहा कि बार और बेंच को मिलकर कार्य करना चाहिए ताकि लोगों का न्यायपालिका के प्रति विश्वास बना रहे।
विज्ञापन

जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ता समन्वय बनाएंगे और मैं अधिवक्ताओं के प्रति स्वयं सुलभ रहूंगा। बार और बेंच में सामंजस्य बनाकर न्यायिक कार्य करेंगे। यदि अधिवक्ताओं को कोई भी समस्या हो तो वह सीधा मुझे बताएं। जिसे मैं अपने स्तर से ही हल करा दूंगा। साथ ही हमारा कार्य न्याय व्यवस्था को भी मजबूती देने का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री और अध्यक्ष ने जिला जज को सम्मानित किया गया। सभा में महेंद्र पाल शर्मा, चौधरी धीर सिंह, अनिल कुमार बख्शी, अजय त्यागी, डॉ. ओपी शर्मा, गजेंद्र सिंह धामा, सतीश चंद गुप्ता, अशोक कुमार शर्मा, उदयवीर सिंह राणा, सतीश कुमार राजपाल, केपी मलिक समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।


------------------
अनुज राणा बने एमडीए के पैनल अधिवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन के सदस्य अनुज कुमार राणा को मेरठ विकास प्राधिकरण के दीवानी मामलों के लिए प्राधिकरण की ओर से न्यायालय में पैरवी करने के लिए पैनल पर अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रभारी अधिकारी विधि मनोज कुमार सिंह द्वारा जारी की गई। अनुज कुमार राणा के पिता राजेंद्र सिंह राणा मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री रह चुके हैं। अनुज राणा को मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा महामंत्री परवेज आलम, संजय शर्मा, अरविंद कुमार भाटी, संदीप कुमार बंसल, मनुज भूटार, पवन प्रधान, मीनल गौतम, केतन दुबलिश, प्रमोद कुमार कई अधिवक्ताओं ने बधाई दी।

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed