फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Joint team formed to stop black marketing of gas, home delivery in three days

Meerut News: गैस की कालाबाजारी रोकने को बनी संयुक्त टीम, तीन दिन में होम डिलीवरी

Sun, 22 Mar 2026 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Joint team formed to stop black marketing of gas, home delivery in three days
मेरठ। घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए तेल कंपनियों के साथ पूर्ति विभाग और तहसील की संयुक्त टीम गठित की गई है। इस संयुक्त टीम की ओर से लगातार छापामारी की जाएगी। प्रशासन ने बुकिंग के बाद दो से तीन दिन में होम डिलीवरी का दावा किया है। शुक्रवार को ही गैस की कालाबाजारी को लेकर पूर्ति विभाग ने दो गैस कंपनियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर सख्ती का संदेश दिया है, ताकि स्थिति में सुधार आ सके।
विज्ञापन

मेरठ जिले की 85 गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस को लेकर लंबे समय से मारामारी चल रही है। प्रशासन ने देहात क्षेत्र में 45 दिन बाद और शहरी क्षेत्र में 25 दिन के अंतराल पर गैस की बुकिंग का नियम लागू किया है। पहले कई दिन तक तेल कंपनियों का सर्वर डाउन रहने के कारण उपभोक्ता ऑनलाइन गैस की बुकिंग नहीं कर पा रहे थे। ई-केवाईसी कराने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ भी एजेंसियों पर पहुंच रही थी। कई बाद दिन सर्वर ठीक होने के बाद ई-केवाईसी होने लगी और लोगों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग भी की जा रही है। प्रशासन का दावा है कि बुकिंग करने के दो से तीन दिन बाद लोगों को गैस की होम डिलीवरी की जा रही है। ईद के कारण मुस्लिम बहुत क्षेत्रों की गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ लगी हुई थी। अब ईद के बाद एजेंसियों पर भीड़ कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह के निर्देश पर पूर्ति विभाग, तेल कंपनियों के प्रतिनिधि और तहसील के अधिकारियों की संयुक्त टीम लगातार गैस एजेंसियों पर छापेमारी कर रही है। अब हालात सामान्य होने तक संयुक्त टीमों की ओर से लगातार जिले में गैस एजेंसियों पर छापेमारी की जाएगी। पूर्ति विभाग के कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों पर भी कार्रवाई की जा रही है। जिलापूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने पर गैस एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लोग बिना वजह एजेंसियों पर भीड़ ना लगाएं और ऑनलाइन बुकिंग करके ओटीपी के माध्यम से गैस की डिलीवरी घर पर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed