फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jinse umeed thi

जिनसे उम्मीदें थीं, वे बहुत दूर चले गए

Wed, 07 Sep 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 07 Sep 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
jinse umeed thi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वालिया और वार्ष्णेय फैमिली को करण और निवेश से बहुत उम्मीदें थीं। दोनो होनहार थे। करण देहरादून में पढ़ाई के साथ मौसेरे भाई के साथ बिजनेस में सहयोग कर रहा था तो निवेश कोचिंग के साथ टीचिंग में बेहतर जॉब की तलाश में था।
विज्ञापन

अचानक ही धनोल्टी जाने का प्रोग्राम बना, जो जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ। दोनों मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर कार खाई में गिरने से मौत के मुंह में समा गए। उनके साथ दो परिवारों के सपने भी पल भर में दफन हो गए।
विज्ञापन

सी-89 सरस्वती लोक कॉलोनी निवासी दलजीत सिंह की कॉलोनी के बाहर ही सेनेटरी शॉप है। उनका बेटा  करण वालिया (20) देहरादून के ग्राफिक एरा से बीटेक कर रहा था। करण के मौसेरे भाईयों का देहरादून में सेनेटरी का काम है। करण पढ़ाई के साथ उनके बिजनेस में भी सहयोग करता था। सरस्वती लोक कॉलोनी में ही बी-53 निवासी प्रोफेसर मनोज वार्ष्णेय परतापुर पॉलीटेक्निक कॉलेज में सिविल विभाग के हेड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका बेटा निवेश (23) मेरठ से बीटेक कर चुका था। करण से दोस्ती के चलते निवेश देहरादून में ही कोचिंग करने के साथ बेहतर जॉब की तलाश में था। परिजनों के अनुसार सोमवार रात ही करण और निवेश का करण के मौसेरे भाई देहरादून निवासी मयंक मक्कड़ के साथ अचानक धनोल्टी जाने का प्रोग्राम बन गया था।

नयी कार से निकले थे
परिजनों के अनुसार तीनों करण की नई आई-20 कार से देहरादून से धनोल्टी के लिए निकले थे। लेकिन मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर कार सैकड़ों फुट खाई में गिरी। जिसमें करण और निवेश की मौत हो गई, जबकि मयंक पहाड़ी में अटकने की वजह से बच गया। हालांकि उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।


मिलनसार हैं परिवार
करण और निवेश के परिवार का सरस्वती कॉलोनी में काफी सम्मान है। दोनों परिवार मिलनसार हैं और सुख-दुख में साथ रहते हैं। मयंक के पिता हरभजन सिंह प्रॉपर्टी डीलर है जबकि व्यापारी नेता लल्लू मक्कड़ करण के चाचा है। करण और निवेश की मौत की सूचना जब परिवार के सदस्यों को मिली तो कोहराम मच गया। जबकि कॉलोनी में शोक छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed