फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jila panchayat fight nauchandi mela effecting

जिला पंचायत की जंग से नौचंदी मेला होगा प्रभावित

Mon, 03 Apr 2017 01:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 03 Apr 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
jila panchayat fight nauchandi mela effecting
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जिला पंचायत में अध्यक्ष पद की जंग से नौचंदी मेला प्रभावित हो सकता है। मेले का औपचारिक उद्घाटन हो चुका है, लेकिन विधिवत रूप से 25 अप्रैल तक ही शुरू होगा। 24 अप्रैल को जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ होने वाली अविश्वास बैठक काफी हद तक मेला का रूप तय करेगी।

विज्ञापन


ऐतिहासिक नौचंदी मेला मेरठ में करीब सवा सौ साल से आयोजित हो रहा है। यह बात अलग है कि समय के साथ मेला अपनी रौनक को खोता जा रहा है। लेकिन कभी यह मेला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मेला हुआ करता था। इस बार मेला का आयोजन जिला पंचायत में चल रही आपसी रार का शिकार होता नजर आ रहा है।  जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान के खिलाफ 33 जिला पंचायत सदस्यों में से 24 अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग का शपथ पत्र दे चुके हैं। जिस पर 24 अप्रैल को जिला पंचायत सभागार में बैठक बुलाई गई है। जिस तरह असंतुष्ट सदस्यों की संख्या और एकजुटता बढ़ती जा रही है, उससे अविश्वास आना लगभग तय नजर आ रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष नौचंदी मेला आयोजन के भी अध्यक्ष होते हैं और सीमा प्रधान ने मेला आयोजन समिति में जिन दस सदस्यों को शामिल किया था, चार उनमें से अब पाला बदलकर विपक्षी खेमे में जा चुके हैं। ऐसे में मेला आयोजन समिति के सदस्य भी अविश्वास के बाद निष्क्रिय हो जाएंगे। इन तमाम परिस्थितियों पर जिला पंचायत सूत्रों का कहना है कि तब मेला सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था के दम पर चलाना आसान नहीं होगा। अविश्वास प्रस्ताव के बाद जो प्रशासनिक बोर्ड बनेगा, वह भी मेला आयोजन की कमान बीच में पकड़कर कामयाब हो पाएगा, इस पर लोग संदेह जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed