फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jewellry sold in sahranpur by theft gang

सहारनपुर के गैंग ने नौचंदी क्षेत्र में की थी चोरी की कई वारदात

Sun, 12 Sep 2021 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
jewellry sold in sahranpur by theft gang
चोरी के जेवरात का मिलता था एक चौथाई दाम
विज्ञापन

मेरठ। नंगलाबट्टू में कारोबारी के यहां एक करोड़ की चोरी का खुलासा करने के बाद पुलिस ने कई और खुलासे किए हैं। वारदात करने वाला सहारनपुर से जुड़ा गिरोह पहले भी शहर में तीन चोरियां कर चुका था। चुराए गए जेवरात सहारनपुर में पिता और पुत्र को बेचे जाते थे और वहां इसका एक चौथाई दाम मिलता था।
इस गिरोह का निशाना हमेशा बंद मकान ही रहे हैं। 15 मार्च, 2021 को पहली चोरी नौचंदी थाना क्षेत्र के प्रीत विहार निवासी विजय कुमार मित्तल के यहां की गई। चोर सोने-चांदी के जेवरात के साथ ही नकदी और गुल्लक तक साथ ले गए। उसी दिन केस पंजीकृत किया गया। दूसरी चोरी 23 जुलाई को नौचंदी थाना क्षेत्र के शिव सरोवर कालोनी गढ़ रोड निवासी राजकमल राजपूत के यहां हुई। गिरोह ने दिनदहाड़े चोरी की थी।
विज्ञापन

दो दिन बाद इसमें केस पंजीकृत किया गया। तीसरी चोरी भी इसी क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी प्रशांत जैन के यहां इसी गिरोह ने की। 15 अगस्त को वह परिवार के साथ कहीं चले गए थे। 29 अगस्त को लौटे तो चोरी हो चुकी थी। यहां भी जेवरात और महंगे सामान पर हाथ साफ कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक चुराया गया सामान सहारनपुर ले जाया गया और आली की चुंगी मैसूर पैलेस थाना मंडी निवासी पिता-पुत्र दिलशाद अहमद व तनवीर अहमद को बेचा गया। काफी समय से इनको ही चोरी का माल बेचा जा रहा था। एक चौथाई दाम पहले से ही निर्धारित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह ने एक करोड़ की चोरी के माल का भी 25 लाख रुपये में सौदा किया था। तय हुआ था कि जैसे-जैसे माल बिकता जाएगा, वैसे-वैसे एक चौथाई के हिसाब से भुगतान हो जाएगा। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि नंगलाबट्टू में चोरी करने वाले गिरोह ने तीनों चोरी कुबूल की है। पुलिस जल्द रिमांड पर लेकर और पूछताछ करेगी। कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed