{"_id":"69a1cdc0e17deeaf650ec6ca","slug":"jewellery-worth-lakhs-stolen-from-wedding-ceremony-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111509-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शादी समारोह में लाखों के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शादी समारोह में लाखों के गहने चोरी
विज्ञापन
वीडियो फुटेज के आधार पर रिश्तेदार पर शक
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव अटेरना में सचिन की शादी समारोह के दौरान लाखों रुपये के सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव अटेरना निवासी सचिन पुत्र ब्रह्म सिंह ने बताया कि उसकी शादी 20 फरवरी को हुई थी। शादी में रिश्तेदारों के साथ उनकी बहन सपना पत्नी राहुल भी मौजूद थीं। शादी संपन्न होने के बाद 21 फरवरी की शाम बहन सपना को पता चला कि उनकी पांच सोने की अंगूठियां, एक सोने का गले का सेट और दो सोने के कंगन गायब हैं। परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों में तलाश की लेकिन गहनों का कोई सुराग नहीं मिला।
पीड़ित के अनुसार 25 फरवरी को उनके मामा की बेटी लवली ने एक वीडियो भेजा। वीडियो में नीशू नाम की युवती रुपये की गड्डियां गिनती और ज्वेलरी शॉप पर लेन-देन करती नजर आईं। इन वीडियो के आधार पर पीड़ित ने गहनों की चोरी का शक नीशू पर जताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।