फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jewellery and cash stolen after breaking the lock of the house

मकान का ताला तोड़कर जेवरात-नकदी चोरी

Sat, 21 Jun 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen after breaking the lock of the house
सरूरपुर। कस्बा हर्रा निवासी राशिद पुत्र इदरीश के घर में घुसकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह जब वह उठा तो उसे घटना के बारे में जानकारी हुई। राशिद ने तहरीर में बताया कि बीते बृहस्पतिवार की रात परिवार के साथ दूसरे कमरे में सोया हुआ था। इसी रात दीवार कूदकर चोर उसके घर में घुस गए। आरोपियों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व तीन लाख की नकदी चुरा ली। शुक्रवार सुबह जब वह जगा तो उसके कमरे का ताला टूटा देखा। अलमारी में रखा सामान बिखरा पड़ा मिला। आरोपी उसके दस्तावेज भी अपने साथ ले गए। पीड़ित ने मोहल्ले के लोगों से जानकारी की, लेकिन आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed