फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   JEE-Advanced: Total is less, shall merit a high

जेईई एडवांस : टोटल हुआ कम, मेरिट होगी हाई   

Mon, 23 May 2016 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 23 May 2016 02:56 AM IST
विज्ञापन
JEE-Advanced: Total is less, shall merit a high
परीक्षा देकर दीवान स्कूल से निकलते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट आते ही अगले दिन स्टूडेंट्स ने आईआईटी में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस दिया। शहर से करीब 700 स्टूडेंट्स ने तीन केंद्रों पर परीक्षा दी। इस साल टोटल नंबर में कमी आई है। वहीं पेपर पिछले साल से कुछ आसान होने की वजह से मेरिट हाई जाने की उम्मीद है। दूसरे पेपर में फिजिक्स टफ रहा। परीक्षा में कई बदलाव देखने को मिले। अब परीक्षार्थियों को रिजल्ट के लिए 12 जून का इंतजार है। 
विज्ञापन


शहर में दीवान पब्लिक स्कूल, गाडविन पब्लिक स्कूल और डीएमए एडवांस का परीक्षा केंद्र बने थे। सुबह नौ से 12 और दोपहर दो से पांच बजे दो पेपर हुए। पिछले साल पहला पेपर 264 नंबर और दूसरा 240 नंबर का था। टोटल 504 था। जनरल की कटऑफ 25 प्रतिशत रही। इस बार पहले और दूसरे पेपर में 54-54 सवाल पूछे गए जो कि 186-186 नंबर के थे। द्रोणाचार्य कोचिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक विजय अरोड़ा के मुताबिक पेपर पिछले साल से आसान था। कटऑफ हाई जाएगी। पांच जून को आंसर की आईआईटीज की वेबसाइट पर अपलोड हो जाएंगी। 12 जून को रिजल्ट घोषित होगा।  
विज्ञापन


टॉपर्स का अच्छा रहा पेपर, 12 जून का इंतजार 
सीबीएसई
12वीं में मेरठ की टॉपर अवंतिका राठौर ने रविवार को एडवांस दिया। एडवांस की वजह से अवंतिका ने अच्छे रिजल्ट को ठीक से एंज्वॉय नहीं किया। रिजल्ट देखने के बाद पढ़ने बैठ गई। अवंतिका के मुताबिक पेपर अच्छा हुआ है। पहला पेपर सही था। दूसरे पेपर में फिजिक्स थोड़ी टफ आई। सेलेक्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंसर की आने का इंतजार है। जिले में दूसरे रैंक लाने वाले रितिक बंसल की मेंस में 268 स्कोर था। उनका कहना है पेपर औसत था। दूसरे पेपर में फिजिक्स टफ थी। जिले में दूसरी रैंक हासिल करने वाले शशांक शर्मा का मेंस में 145 स्कोर था। उन्हें फर्स्ट पेपर में मैथ थोड़ा टफ लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed