{"_id":"670325fbaa3c952a1c0409d4","slug":"je-who-was-negligent-in-his-work-was-relieved-from-the-corporation-meerut-news-c-14-1-mrt1051-674270-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: काम में लापरवाह जेई को निगम से कार्यमुक्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: काम में लापरवाह जेई को निगम से कार्यमुक्त किया
विज्ञापन
मेरठ। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने रविवार को नगर निगम के सभागार में निगम द्वारा योजनावार कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। महानगर के विभिन्न वार्डों में सड़क गढ्ढा मुक्ति के 3.45 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे 45 कार्यों की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने सभी 45 कार्य प्रत्येक दशा में नौ अक्तूबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए। कहा कि यदि कभी भी गड़बड़ी मिली तो ठेकेदार जेई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगरायुक्त ने काम में सबसे कम प्रगति पाए जाने पर अवर अभियंता रजपाल को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए।
सबसे पहले उन्होंने 15वें वित्त के अंतर्गत 72 करोड़ रुपए से कराए जा रहे 69 निर्माण कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-2024 के 15 कार्य 90 से 95 प्रतिशत पूर्ण दिखाए गए हैं, किंतु फाइनल नहीं किए गए हैं। इस पर नगर आयुक्त ने अवर अभियंताओं पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए ऐसे सभी कार्य 25 अक्तूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। 15वें वित्त के अवशेष कार्यो में प्रगति कम पाए जाने पर संबंधित अभियंताओं को चेतावनी दी।
अवस्थापना निधि से 53.00 करोड रुपए की लागत से कराए जा रहे 12 कार्यों की समीक्षा करते हुए यह बात सामने आई कि कई साइट पर विवाद होने के कारण कार्यों में प्रगति नहीं हो पा रही हैं। इस पर नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता अमित कुमार को परिर्वतन दल के साथ जाकर अतिक्रमण हटवाने व विवादों का पटाक्षेप कराकर प्रगति रिपोर्ट 25 अक्तूबर को होने वाली समीक्षा बैठक में प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन
मेरठ विकास प्राधिकरण से हस्तांतरित कॉलोनियों के सापेक्ष उपलब्ध धनराशि 4.84 करोड़ के सापेक्ष कराए जा रहे दो कार्यों गंगा नगर वार्ड 37 से संबंधित हैं। इन कार्यों को प्रत्येक दक्षा में 20 और 25 अक्तूबर तक पूरा कर कर आगामी समीक्षा बैठक में देने को कहा गया। एसबीएम के अन्तर्गत 4.71 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे 11 एमआरएफ सैंटर के कार्यों की समीक्षा करते समय वार्ड 41 व वार्ड 48 में कार्य अधूरे पाए जाने पर अवर अभियंता मदनपाल को प्रत्येक दक्षा में 10 नवंबर तक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए है। बोर्ड फंड के अंतर्गत नगर निगम के सभी वार्डो में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कराए जा रहे निर्माण कार्यों को 25 दिसंबर तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराने के लिए कहा गया।
नगरायुक्त ने मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता अमित कुमार, सहायक अभियंता से कहा कि वे सभी निरीक्षण कर सभी कार्यों को मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्वक कराने के निर्देश दिए।