{"_id":"5e0d05828ebc3e87bb5b5b85","slug":"je-to-perform-in-easy-installment-scheme-will-be-honored-meerut-news-mrt4616349107","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान किश्त योजना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जेई होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान किश्त योजना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जेई होंगे सम्मानित
विज्ञापन

मेरठ। आसान किश्त योजना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अवर अभियंता (जेई) सम्मानित होंगे। यह घोषणा बुधवार को डिस्कॉम पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए योजना की समीक्षा कर रहे पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने की। उन्होंने योजना में बेहतर प्रदर्शन कर रहे वितरण खंडों के अधिकारियों को भी सराहा। एमडी ने बेहतर परिणाम के लिए आसान किश्त योजना में पंजीकरण की डोर-टू-डोर व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
एमडी पॉवर अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि उपभोक्ताओं को आसान किश्त योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ देने के उद्देश्य से पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई है। अच्छे परिणाम के लिए अवर अभियंता अपने अधीनस्थ कर्मचारियों, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों और सीएससी सेंटर के प्रतिनिधि के साथ डोर-टू-डोर जाकर योजना में उपभोक्ताओं के पंजीकरण कराएं। ग्राम प्रधान की मदद से सीएससी सेंटरों पर कैंप लगाए जाएं। ग्रामीण उपभोक्ताओं को योजना के बारे में बताएं।
उन्होंने योजना में बेहतर प्रदर्शन कर रहे विद्युत नगरीय वितरण खंड चतुर्थ (मेरठ), विद्युत वितरण खंड द्वितीय (शामली), विद्युत वितरण खंड (बागपत), विद्युत वितरण खंड प्रथम (मेरठ), विद्युत वितरण खंड तृतीय (मेरठ), विद्युत वितरण खंड (स्याना), विद्युत वितरण खंड षष्ठम (बुलंदशहर), विद्युत वितरण खंड प्रथम (शामली), विद्युत वितरण खंड द्वितीय (मवाना) को सराहा। उन्होंने राजस्व वृद्धि के लिए आरसी से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। एमडी ने डिस्कनेक्शन अभियान में माइक्रोप्लानिंग कर तेजी लाने के भी निर्देश दिए।