फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   JE Caught red handed taking bribe of 40 thousand from the contractor in Meerut

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा: ठेकेदार से जेई ने ली 40 हजार की घूस, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा

Tue, 16 Jul 2024 03:14 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Jul 2024 03:14 PM IST
सार

मेरठ में एक एंटी करप्शन टीम ने जेई को ठेकेदार से 40 हजार की रिश्वत लेते  हुए रंगेहाथ पकड़ा है। टीम आरोपी को हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने पहुंची है

विज्ञापन
JE Caught red handed taking bribe of 40 thousand from the contractor in Meerut
शिकायतकर्ता पुनीत जिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को आरइएस के जेई को कलेक्ट्रेट के गेट से 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। टीम उसे पकड़कर थाना सिविल लाइन ले गई हैं। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है।     

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक टीपी नगर निवासी पुनीत सिंघल ठेकेदार हैं। उसने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे पर रिठाली से छुर कालिंदी तक उन्हें सड़क के रखरखाव का ठेका मिला था। 31 मार्च 2024 को ठेका पूरा हो गया। उन्होंने पेमेंट के लिए अपनी फाइल विभाग में लगा दी। उनकी फाइल को विभाग में तैनात अवर अभियंता मयूर विहार निवासी धीरज कुमार देख रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: भाई ने दीवान पर लेटी बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला, हत्या कर पत्नी संग हुआ फरार, सामने आई ये वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कई चक्कर लगाने के बाद भी अवर अभियंता ने पुनीत की फाइल दबा कर रखी हुई थी। लगभग 5. 45 लाख रुपए का भुगतान विभाग को करना था। ठेकेदार पुनीत ने विभागीय अफसर से भी बात की लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अवर अभियंता धीरज से बात करने पर उसने भुगतान करने की आवाज में 40 हजार रूपए रिश्वत मांगी।

पुनीत जिंदल ने मामले में एंटी करप्शन से संपर्क किया और लिखित में शिकायत कर दी। पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आज एंटी करप्शन की टीम ने पुनीत को केमिकल लगे 40 हजार रुपए लेकर अवर अभियंता से मिलने के लिए भेजा।

उन्होंने अवर अभियंता को मिलने के लिए विभाग से बाहर बुला लिया। कचहरी के पास अंबेडकर चौराहे के निकट अवर अभियंता धीरज कुमार ने पुनीत से 40 हजार रूपए मांगे। जैसे ही पुनीत ने 40 हजार रूपए धीरज के हाथ में थमाए वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने धीरज को रंगे हाथों दबोच लिया।

उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि सिविल लाइन थाने में आरोपी जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed