फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   JDU leader KC Tyagi has targets Governor of Maharashtra

महाराष्ट्र के सियासी घमासान पर बोले केसी त्यागी- राज्यपाल ने शपथ दिलाने में की जल्दबाजी

Sun, 24 Nov 2019 12:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 24 Nov 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
JDU leader KC Tyagi has targets Governor of Maharashtra
बीच में जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र में रातों-रात भाजपा सरकार बनने को लेकर जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने आपत्ति जताई। गढ़ रोड स्थित होटल हार्मनी इन में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए राज्यपाल को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए थी। 

विज्ञापन


बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन में सरकार चला रही जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी शनिवार को मेरठ पहुंचे। कायस्थ बड्डा में उर्दू एकेडमी के मुशायरे में शिरकत करने से पहले त्यागी मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने महाराष्ट्र में सरकार बनने को लेकर राज्यपाल की भूमिका पर सवाल उठाए। कहा कि पिछले 15-20 सालों से राज्यपाल जैसे संवैधानिक पदों की गरिमा धूमिल हुई है। महाराष्ट्र में शुक्रवार रात जिस तरह गुपचुप तरीके से शपथ ग्रहण हुआ वह गलत है। अगले 48 से 72 घंटों में महाराष्ट्र सरकार की तस्वीर साफ हो पाएगी। मात्र शपथ ग्रहण से सरकार नहीं चलने वाली, अभी स्पीकर के चुनाव और विधायकों की परेड से महाराष्ट्र सरकार का रास्ता तय होगा। उन्होंने पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच का समर्थन किया।

विज्ञापन

कांग्रेस और शिवसेना का गठबंधन बेमेल 

केसी त्यागी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और शिवसेना के गठबंधन को बेमेल बताया। कहा वैचारिक मतभेदों के बावजूद अवसरवाद के तहत दोनों पार्टियों ने गठबंधन करने पर जोर दिया। 

घटक दलों के विचारों को समझे भाजपा 
केसी त्यागी ने कहा हम भी बिहार में भाजपा के साथ सरकार चला रहे हैं, लेकिन भाजपा को ऐसा मैकेनिज्म लाना होगा, जिससे घटक दलों के नेताओं के साथ विचार साझा हो सकें। 

ये लोग रहे मौजूद
मदरसा इमदादुल इस्लाम के उपाध्यक्ष मौलाना मशहूदुर्रहमान शाहीन जमाली, जेडीयू के जिलाध्यक्ष खुशनवाज अंसारी, महानगर अध्यक्ष गंगाराम, कैंट विधानसभा अध्यक्ष पवन कुशवाहा, मीडिया प्रभारी अशरफ अली व अन्य मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed