फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jayant Chaudhary supported Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat on fifth september

जयंत चौधरी ने किया मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत का समर्थन, ट्वीट कर जारी किया अपना वक्तव्य 

Mon, 30 Aug 2021 05:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 30 Aug 2021 05:08 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसानों को एकजुट होकर अपने हकों के लिए बुलंद आवाज करने की अपील की है। दूसरी ओर रालोद के जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली ने कहा कि जयंत चौधरी किसानों के सच्चे हितैषी हैं।

विज्ञापन
Jayant Chaudhary supported Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat on fifth september
रालोद प्रमुख जयंत चौधरी - फोटो : facebook.com/JayantRLD

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाले किसान महापंचायत को समर्थन दिया है। जयंत चौधरी ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में है, इस प्रयास को मेरा और राष्ट्रीय लोकदल का पूरा समर्थन है और सभी से आग्रह है कि वह अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचे और विरोधियों को अपनी ताकत का एहसास कराएं।
विज्ञापन

 

करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए जयंत चौधरी ने कहा ऐसे दृश्य देखकर खून खोल उठता है। उन्होंने कहा भाजपा किसान विरोधी नीतियों पर जोरशोर से काम कर रही है। कहा कि अब किसान जाग गया है।

विज्ञापन

 

उन्होंने किसानों को एकजुट होकर अपने हकों के लिए बुलंद आवाज करने की अपील की है। दूसरी ओर रालोद के जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली ने कहा कि जयंत चौधरी किसानों के सच्चे हितैषी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जयंत चौधरी ने किसान महापंचायत को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। हम सब रालोद कार्यकर्ता किसानों के साथ मुजफ्फरनगर संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed