फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jat reservation news

मेरठ तक पहुंची जाट आंदोलन की आंच

Sun, 21 Feb 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 21 Feb 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
jat reservation news

हरियाणा में जाट समुदाय को पिछड़े वर्ग के तहत आरक्षण देने की मांग को लेकर उग्र हुए आंदोलन की आंच मेरठ तक भी पहुंच गई है। संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति, अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति, भाकियू ने रविवार को एनएच-58 और मेरठ करनाल मार्ग जाम करने का एलान किया है।

विज्ञापन


संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव हरबीर सिंह सुमन ने बताया कि संगठन हरियाणा के जाटों के साथ है। वहां की सरकार जाटों पर अत्याचार कर रही है। हरियाणा सरकार के विरोध और वहां के जाटों के समर्थन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नोएडा में शनिवार को बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष एचपी सिंह परिहार ने रविवार को सभी जिलों के पदाधिकारियों सेे विरोध प्रदर्शन के रूप में जाम लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मेरठ जिला कार्यकारिणी एनएच 58 टोल प्लाजा के आगे भराला झाल के पास रविवार दोपहर 12 बजे जाम लगाएगी। यह जाम करीब दो से तीन घंटे तक लगाया जाएगा। वहीं, अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमरदीप पंवार ने बताया कि कार्यकर्ता सुबह 11 बजे जिटौली गांव के सामने एकत्रित होकर एनएच 58 को जाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने पदाधिकारियों के साथ शनिवार को मुजफ्फरनगर में बैठक की। भाकियू नेता सतबीर जंगेठी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश अनुसार रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मेरठ करनाल मार्ग दबथुवा के पास जाम किया जाएगा।


वेस्ट यूपी में चक्का जाम की चेतावनी
हरियाणा में जाट आरक्षण के आंदोलन के दौरान सात लोगों की मौत होने पर मेरठ में जाट युवाओं ने प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कैंडल मार्च निकाला और मानव शृंखला बनाई। युवाओं ने पश्चिम यूपी में चक्का जाम की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed