फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jat reservation news

गुस्से में जाट, लगाया जाम

Sun, 21 Feb 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Sun, 21 Feb 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
jat reservation news
आरक्षण की मांग को लेकर शनिवार दोपहर जाटों ने मवाना रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन

हरियाणा में जाट आरक्षण को लेकर चल रहे आंदोलन का असर शनिवार को मेरठ में भी देखने को मिला। मवाना रोड रजपुरा चौराहे पर रजपुरा गांव प्रधान विपिन चौधरी के नेतृत्व में जाट नेता सुबह ग्यारह बजे धरने पर बैठ गए। इस दौरान जाटों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका और नारेबाजी की।

इस बीच वहां जाम लग गया। सूचना पर गंगानगर इंस्पेक्टर एके सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। इस दौरान करीब 20 मिनट जाम लगा रहा। मौके पर जयवीर सिंह, हरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह , योगेंद्र सिंह, सोदान सिंह, छोटे लाल सिवाच, दिवालर सिंह, दिनेश कुमार, भूरे, सतपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, मानवेंद्र, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीएम का पुतला जलाया
अखिल
भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सरधना रोड पर पीएम नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। समिति के युवा विंग के जिलाध्यक्ष अमरदीप पंवार के नेतृत्व में जाट युवा शनिवार को सरधना रोड पर एकत्र हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां नरेंद्र मोदी और हरियाणा के सीएम खट्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमर दीप पंवार, मनोज जिटौली, अनिल मंत्री, रामभूल प्रधान, सुनील, जितेंद्र, विपुल चौधरी, अमित सौलंकी, आदि उपस्थित रहे।

सांसद का करेंगे घेराव, लगाएंगे जाम
आरक्षण
मामले को लेकर रालोद रविवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल के घर का घेराव करेगी। वेस्ट यूपी संगठन प्रभारी डॉ राजकुमार सांगवान और जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह ने बताया कि रालोद हमेशा से ही जाटों के हक की लड़ाई लड़ती आई है। हरियाणा सरकार जाटों की आवाज दबाना चाहती है, रालोद ऐसा नहीं होने देगी।


उन्होंने कहा कि रविवार को सांसद के घर का घेराव करने के साथ ही कार्यकर्ता रोहटा रोड, सरूरपुर, जानी, दौराला, मवाना आदि ब्लॉकों की सड़कों पर जाम लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed