फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jammu kashmir also have one country one tax

जम्मू-कश्मीर में भी कहा जा रहा ‘एक देश एक कर’ : मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह

Sun, 09 Jul 2017 09:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 09 Jul 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir also have one country one tax
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि जीएसटी से उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। जीएसटी के बारे में ऐसे भी समझा जा सकता है कि जम्मू और कश्मीर में वहां के प्रतिनिधि जीएसटी को पास करते हुए कह रहे हैं कि ‘एक देश-एक कर।’ यह संदेश सरहद केपार भी गया है, यह बड़ी बात है, बड़ी सोच है। सरकार देश हित में काम कर रही है। जीएसटी देश हित में है।

विज्ञापन


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह शनिवार को गढ़ रोड स्थित राजा-रानी मंडप में केंद्र और राज्य वस्तु एवं सेवा कर की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले जीएसटी का भाजपा ने भी विरोध किया था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई थी। दरअसल, उस समय इसमें कई विसंगतियां थीं, जो अलग-अलग राज्य को प्रभावित कर रही थीं। अब उन विसंगतियों को दूर कर इसे लागू किया गया है। देशभर में अभियान चल रहा है, मंत्री शहर-शहर जाकर लोगों से बैठक कर रहे हैं।
विज्ञापन


मेरठ में इस तरह का माहौल दिख रहा है कि यहां की जनता और व्यापारियों ने जीएसटी का स्वागत किया है। जो दिक्कतें आ रही हैं, वे उन्हें दूर करना चाह रहे हैं। जीएसटी से फायदा होगा। नई-नई योजनाएं आएंगी। कर चोरी रुकेगी। सरकार की कोशिश है कि सबको लाभ हो। जीएसटी लागू करने पहले काउंसिल में बहस होती है, इसमें उस प्रदेश के प्रतिनिधि भी रहते हैं, जहां भाजपा की सरकार नहीं है। सभी की सहमति से ही इसे लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का शुक्रिया अदा करता हूं कि वे सहयोग कर रहे हैं। नोटबंदी केदौरान भी यही था, अगर व्यापारी सहयोग नहीं करते, सड़क पर उतर जाते थे तो कोई नरेंद्र मोदी नोटबंदी लागू नहीं कर पाता। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्यवीर त्यागी, संयुक्त व्यापार संघ केनवीन गुप्ता, कमल ठाकुर, अरुण वशिष्ठ, पवन मित्तल, बिजेंद्र अग्रवाल, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अनिल कुमार, सर्वेश सर्राफ, मंडप एसोसिएशन के मनोज गर्ग, विनीत अग्रवाल शारदा, करुणेश नंदन गर्ग और राजकुमार शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिक्कत तो होगी ही
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पहले व्यापारी कच्चा-पक्का बिल बनाते थे, अब सब हिसाब रखना होगा, तो दिक्कत तो होगी है। शुरू में परेशानी होती है, बाद में सहूलियत हो जाएगी। जब पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कंप्यूटर की शुरुआत कराई थी, तो भी विरोध हुआ था, लेकिन अब देखिए। इसी तरह भाजपा नेता प्रमोद महाजन एक बार दो बड़े मोबाइल लिए घूम रहे थे, तो सब उनका मजाक बना रहे थे, लेकिन आज सब मोबाइल पर ही लगे रहते हैं।

इंस्पेक्टर राज होगा खत्म
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जीएसटी लागू होने से इंस्पेक्टर राज खत्म हो जाएगा। व्यापारी शिकायत करते थे कि अधिकारी उन्हें तंग कर रहे हैं। अब कोई परेशान नहीं कर पाएगा। अब सब ऑनलाइन हो गया है। देश में 34 लाख लोग 10 हजार से ज्यादा इनकम टैक्स दे रहे हैं।

जीएसटी मतलब गलती सारी तुम्हारी
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जीएसटी पर चुटकुले भी चल रहे हैं। एक चुटकुला उन्होंने अपनी पत्नी को सुनाया था। एक बार एक व्यक्ति की पत्नी नाराज हो गई। एक-दो दिन तो कोई बात नहीं हुई, मगर बाद में पति ने पत्नी से पूछा की क्या हो गया है, अब तक क्यों नाराज हो। पत्नी बोली-जीएसटी है। पति बोला-जीएसटी क्या है, तो पत्नी बोली-गलती सारी तुम्हारी। इस पर सब हंसने लगे। स्वास्थ्य मंत्री हंसते हुए बोले कि व्यापारी चाहे तो सरकार को जीएसटी (गलती सारी तुम्हारी) कह सकते हैं। कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, पर ये है सभी की बेहतरी के लिए।

व्यापारियों ने पूछे सवाल
कार्यक्रम के दौरान जीएसटी को लेकर सवाल भी पूछे गए, जिनका जवाब स्वास्थ्य मंत्री और वस्तु एवं सेवा कर के अधिकारियों ने दिए। केबल नेटवर्क वालों ने पूछा कि क्या वे भी जीएसटी के दायरे में आएंगे। जवाब मिला कि अगर वे दूसरे के लिए सेवा दे रहे हैं तो कर के दायरे में आएंगे, लेकिन अगर वे खुद का सेटअप लगाकर काम कर रहे हैं और 20 लाख से कम इनकम है तो जीएसटी के दायरे में नहीं आएंगे। बुनकरों के लिए कहा गया कि इन्हें इनपुट टैक्स क्रेडिट मिलेगा। कोई नुकसान नहीं होगा, बस समझने की जरूरत है। स्पीड पोस्ट बंद होने केसवाल पर कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं, इसे शीघ्र चालू कराया जाएगा।


स्वास्थ्य मंत्री के निकलते ही लगा जाम
गढ़ रोड पर राजा-रानी मंडप से स्वास्थ्य मंत्री निकलने लगे तो वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने मंडप केसामने से ट्रैफिक रोककर उसे दूसरे रोड पर डायवर्ट कर दिया। इससे काफी देर तक जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जब स्वास्थ्य मंत्री वहां से चले गए, तब काफी देर बाद यातायात सामान्य हुआ।


अप्रैल से चल रहा एंटी लार्वा स्प्रे
एक सवाल केजवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डेंगू-मलेरिया के लिए अप्रैल से एंटी लार्वा स्प्रे चल रहा है। इसकी समीक्षा की गई है। यह बीमारी अस्पताल से संबंधित नहीं है। यह सफाई से संबंधित है। सफाई रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed