फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jam's tax solution, such a leader will vote

अपराजिता: स्टूडेंट्स ने रखी अपनी बात, बोले-जाम का कराए समाधान, ऐसे नेता को करेंगे मतदान

Sat, 30 Mar 2019 02:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 Mar 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
Jam's tax solution, such a leader will vote
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
पहली बार बूथ पर जाकर मतदान करने वाले युवाओं में मताधिकार प्रयोग करने का खासा जोश है। युवाओं का कहना है कि जनता को ऐसे नेता की जरूरत है जो लोगों की बीच जाए। टूटी सड़कें, जाम, प्रदूषण, महंगाई जैसी समस्याआें से निजात दिलाए। जनता की बात को संसद में उठाए। अमर उजाला के अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शुक्रवार को मेरठ इंस्टीट्यूशंस ऑफ  इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी बागपत रोड में चुनावी संवाद का आयोजन किया गया। चुनावी संवाद में युवाओं ने कहा कि जन समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान, महिला सुरक्षा, स्वच्छता पर जो काम करेगा हम उसे ही मतदान करेंगे। विद्यार्थियों और कॉलेज स्टॉफ ने 11 अप्रैल को मतदान करने की शपथ भी ली।
विज्ञापन


शहर को कराए जाम मुक्त
जाम के कारण घर से कॉलेज आने में ज्यादा समय खराब होता है। छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ती है। मैं वोट उसे करूंगा जो शहर को जाम मुक्त कराने का वादा करे। -शांतनु शर्मा
विज्ञापन

देश हित की करे बात
नेता ऐसा हो जो देशहित की बात करे। मैं अपने वोट का प्रयोग उसके लिए करूंगा जो जातिवाद की राजनीति से ऊपर उठकर देशहित के बारे में सोचेगा। -देवांग अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

देश को बनाए भ्रष्टाचार मुक्त
इस देश को ऐसे नेता की जरूरत है जो देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराए। बिना भ्रष्टाचार मुक्त कराए समाज और देश का हित नहीं हो सकता। -प्रिंस चौहान
काम से बनाए छवि
चुनाव में नेता जनता को खोजते हैं और चुनाव बाद जनता नेता को खोजती है। नेता ऐसा हो जो अपने काम से जनता में अपनी छवि बनाए। समाधान कराए। -गार्गी शर्मा
शहर की सफाई पर दे ध्यान
शहर में हर तरफ  कूड़े का ढेर है। सड़कें टूटी पड़ी हैं, सफाई व्यवस्था का इंतजाम नहीं है। गंदगी की वजह से मेरठ की छवि खराब हो रही है। बीमारियां भी बढ़ रही हैं।  -मनोरमा

साफ  छवि वाला हो जनप्रतिनिधि
सरकारी नौकरी के लिए छात्रों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जाता है, लेकिन नेताओं के लिए ऐसे कोई नियम नहीं है। नेता ऐसा हो जिसकी छवि साफ हो। -मोहम्मद जुबैर
जनता की समस्या सुनने वाला हो
नेता ऐसा होना चाहिए जो समय-समय पर अपने क्षेत्र का निरीक्षण करे। महीने में एक बार कम से कम जनसभा बुलाकर जनता की समस्याओं को सनकर समाधान कराए। -राधिका
वादों को पूरा करने वाले को वोट  
सांसद ऐसा होना चाहिए जो सबका ख्याल रखे और अपने वादों को पूरा कराए। जनता की समस्या का समाधान कराए। हमें पढ़े, लिखे जनप्रतिनिधि की आवश्यकता है। -पीयूष भाटी
महिला सुरक्षा के लिए उठाए कदम
आए दिन महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं हो रही हैं। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। मैं वोट उसको दूंगा जो महिला सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएगा। -मो. वाहिल

आम नागरिक के हित में सोचे
नेता चुनाव से पहले वादे करते हैं सड़कें बनेंगी, नाले बनेंगे सब ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा कभी होता नहीं। मैं उसे वोट करूंगा जो आम नागरिक के हित में सोचेगा। -राहुल कुमार
पहले जनप्रतिनिधि को जानें
मैं ऐसे नेता को वोट दूंगी जो शिक्षित हो, छवि साफ हो। साथ ही भ्रष्टाचारी न हो, जनता से जो वादे करे उन्हें पूरे। पहले अपने नेता को जानूंगी फिर मतदान करूंगी।  -स्वेच्छा
शिक्षा, चिकित्सा में करे सुधार
जनता की सबसे पहली जरूरत अच्छी शिक्षा और चिकित्सा की है। नेताओं को सबसे पहले सस्ती शिक्षा और सस्ती चिकित्सा के  बारे में सोचना चाहिए। -सत्यम
वोट उसे जो विकास की बात करेगा
सांसद वहीं जो जातिवाद से ऊपर उठकर जनता के बारे में सोचेगा। सबका साथ सबका विकास की राजनीति करेगा। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कदम उठाएगा। -ललित
पार्टी नहीं विकास कार्य करवाए
देश को ऐसे नेता की जरूरत है जो विकास कार्य करवाए न कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे। पार्टी नहीं क्षेत्र और देश के बारे में सोचने वाला नेता चाहिए। -चर्चित त्यागी
पारदर्शिता के साथ करे कार्य
नेता ऐसा हो जो अपने कार्यों में पारदर्शिता बरते। नेता जो भी विकास कार्य कराए उनका ब्योरा जनता के सामने सार्वजनिक करे। पारदर्शी छवि वाले नेता को चुनें। -पीयूष मित्तल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed