फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jam on Poothkhas Ganganahar bridge again, vehicles kept crawling for hours

Meerut News: पूठखास गंगनहर पुल पर फिर लगा जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन

Mon, 05 Jan 2026 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
Jam on Poothkhas Ganganahar bridge again, vehicles kept crawling for hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। मेरठ–बड़ौत मार्ग पर स्थित पूठखास गंगनहर पुल रविवार देर रात जाम की समस्या से जूझता रहा। सोमवार दोपहर बाद एक बार फिर पुल पर भीषण जाम लग गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से उत्तराखंड की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर लगातार बढ़ रही है। वहीं मेरठ-बड़ौत मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में पुल पर फंस जाते हैं। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है और कई बार वाहन आपस में टकरा भी जाते हैं। रविवार देर रात जाम की स्थिति बनी रही। वहीं सोमवार दोपहर बाद फिर से हालात बिगड़ गए। पुल पर वाहनों के फंसने से घंटों तक यातायात बाधित रहा। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को निकलवाया।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि गंगनहर पुल पर पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है। साथ ही पुल पर वाहनों को रोकने पर प्रतिबंध लगाया गया है ताकि भविष्य में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और यातायात सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed