फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jain community will protest if idol theft is not revealed

Meerut News: मूर्ति चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन करेगा जैन समाज

Mon, 17 Feb 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Jain community will protest if idol theft is not revealed
हस्तिनापुर। कस्बे के प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर की ओर से रविवार को जारी बयान में जैन समाज के लोगों ने कैलाश पर्वत मंदिर में हुई चोरी की घटना का अभी तक खुलासा नहीं होने पर आक्रोश प्रकट किया है। उनका कहना है कि जल्द खुलासा नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन ने कहा कि तीर्थ क्षेत्र कैलाश पर्वत, हस्तिनापुर ही नहीं, संपूर्ण जैन समाज का एक पवित्र एवं धार्मिक स्थल है। जहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी श्रद्धा लेकर दर्शन करने आते हैं। इस घटना से जैन समाज में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों द्वारा इस घटना के खुलासे के लिए तीन दिन का समय दिया गया था, जो पूरा हो गया है।
विज्ञापन

अभी तक प्रशासन की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसकी जैन समाज निंदा करता है। जैन समाज को अब सड़क पर आकर आंदोलन करना होगा।
क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन ने कहा कि इस घटना को लखनऊ तक लेकर जाएंगे। यहीं नहीं, पूरे भारत में इसका आंदोलन करेंगेे। पूर्ण जैन समाज अहिंसा का प्रतीक है और हम अहिंसा में विश्वास रखते हैं, लेकिन हम घटना को लेकर अब सड़क पर आएंगे। चाहे उसके लिए हमें अपना बलिदान भी देना होगा तो पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मेरठ, गाजियाबाद, सरधना, दिल्ली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बड़ौत, बिजनौर, हापुड़, काशीपुर, नोएडा, हरियाणा आदि शहरों से जैन समाज के लोग एकत्रित हुए। क्षेत्र के अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष व समस्त पदाधिकारी व सदस्य इस घटना को लेकर आहत हैं कि अभी तक प्रतिमा की सूचना नहीं मिली है। इस घटना का खुलासा किया जाए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
कस्बा स्थित जैन धर्म के पावन तीर्थ स्थल कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर पर बुधवार की रात को अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य जिनालय में रखी अष्टधातु की दो प्रतिमा (श्री आदिनाथ भगवान) व (श्री शांतिनाथ भगवान) सहित दो छत्र और सिंहासन चोरी कर लिए गए थे। पुलिस हस्तिनापुर से मेरठ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच कर रही है।

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed